राजनांदगांव
आई0टी0बी0पी0 नें महावीर तलाब डोंगरगढ़ में स्वच्छताअभियान चलाया
दिनांक- 02 अक्टूबर 2025
40 वीं वाहिनी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों ने आज गांधी जयन्ति के उपलक्षय पर स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत डोंगरगढ़ स्थित महावीर तालाब परिसर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया।
यह कार्यक्रम श्री तेजभान सिंह, कमांडेंट के नेतृत्व में एवं श्री विनोद कुमार, द्वितीय कमान एवं अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
महावीर तालाब डोंगरगढ़ नगर का एक प्राचीन एवं ऐतिहासिक जलस्रोत है, जो स्थानीय लोगों की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं से गहराई से जुड़ा हुआ है। प्रतिवर्ष यहां विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन होते हैं, जिसके कारण यह स्थल नगर के सामाजिक-सांस्कृतिक जीवन का अभिन्न अंग माना जाता है। इसीलिए तालाब की स्वच्छता और संरक्षा नगर के पर्यावरण एवं सांस्कृतिक धरोहर दोनों के लिए अत्यंत आवश्यक है।
इस अवसर पर आईटीबीपी के अधिकारियों और जवानों ने न केवल तालाब परिसर की साफ-सफाई कर भारत सरकार की स्वच्छ भारत मिशन का संदेश दिया। जवानों ने स्थानीय नागरिकों को भी स्वच्छता बनाए रखने और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। आईटीबीपी द्वारा समय-समय पर चलाए जाने वाले ऐसे अभियानों से यह स्पष्ट होता है कि यह बल केवल सीमा सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में भी समान रूप से सक्रिय है। जवानों ने नागरिकों से अपील की कि वे अपनी दिनचर्या में साफ-सफाई को आदत बनाएं और ‘स्वच्छ भारत मिशन’ को सफल बनाने में सहयोग करें।
इस प्रकार, इस अभियान ने न केवल तालाब को स्वच्छ बनाया, बल्कि स्थानीय लोगों के बीच स्वच्छता, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर एक गहरा और सकारात्मक प्रभाव भी छोड़ा।
सी एन आई न्यूज राजनांदगांव से रोशन कुमार पटेल की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.