नवरात्रि माता जस तिहार,डी.डी.नगर सांस्कृतिक परिपालन मंच द्वारा सुवानृत्य महोत्सव संपन्न ।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर- नवरात्रि के इस पावन पर्व के अवसर पर डी.डी.नगर सांस्कृतिक परिपालन मंच द्वारा दुर्गा उत्सव समिति द्वारा सुवा नृत्य का आयोजन किया गया
जिसमें सुवा नृत्य महोत्सव की शानदार प्रस्तुति ने सभी श्रृद्धालुओं का मन मोह लिया यह आयोजन
ना केवल धार्मिक श्रृद्धा का प्रतीक रहा बल्कि सांस्कृतिक समरसता और परंपराओं के संरक्षण का भी एक सशक्त उदाहरण बनकर सामने आया ।
सुवा नृत्य महोत्सव में सैकड़ों महिलाओं ने रंग बिरंगे परिधानों में भाग लिया और डांडिया की झंकार और माता रानी के भजनों से वातावरण को भक्तिमय किया ।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.