Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, October 8, 2025

डिवटी दौरान सहायक उप निरीक्षक शेषनाथ चौबे की मौत

डिवटी दौरान सहायक उप निरीक्षक शेषनाथ चौबे की मौत



कवर्धा। आज दिनांक 07.10.2025 को थाना चिल्फी में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक श्री शेषनाथ चौबे, जो वर्ष 1992 में जिला राजनांदगांव में आरक्षक के पद पर भर्ती होकर विभाग में विभिन्न स्थानों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं, वर्तमान में थाना चिल्फी में दिनांक 28.04.2025 से पदस्थ थे।


आज VIP आगमन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था हेतु उन्हें ड्यूटी पर लगाया गया था। निर्धारित समय पर ड्यूटी पर जाने हेतु आरक्षक द्वारा उनके कमरे में जाकर बुलाने पर कोई प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हुई। इस पर आरक्षक द्वारा दरवाजा खटखटाने और आवाज देने के बावजूद कोई उत्तर नहीं मिलने पर अंदर जाकर देखा गया, जहां सहायक उप निरीक्षक शेषनाथ चौबे बिस्तर पर लेटे हुए पाए गए।


आरक्षक द्वारा छूकर देखने पर उनका शरीर पूरी तरह ठंडा पाया गया, जिससे प्रथम दृष्टया मृत्यु होना प्रतीत हुआ। तत्पश्चात अन्य उपस्थित स्टाफ द्वारा भी जांच करने पर उनके शरीर में कोई हरकत नहीं पाया गया जिससे उनकी मृत्यु हो जाना प्रतीत हो रहा है, मामले में परिजनों को सूचित कर अग्रिम कार्यवाही एवं आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad