जिला कबीरधाम
गांजा तस्करी पर कबीरधाम पुलिस की एक और बड़ी कार्यवाही
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ), पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर, कबीरधाम पुलिस और महासमुंद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 57 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार
एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) पुलिस मुख्यालय रायपुर से प्राप्त सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए कबीरधाम पुलिस ने महासमुंद पुलिस से समन्वय करते हुए संयुक्त अभियान में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया।
थाना बोड़ला अंतर्गत चेकिंग स्विफ्ट डिजायर कार (फर्जी CG पासिंग नंबरयुक्त) को रोककर तलाशी ली गई। वाहन में विशेष रूप से बनाए गए गुप्त चैम्बर से 57 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद किया गया। आरोपी मोहसिन खान, निवासी भोपाल, जो उड़ीसा से गांजा लेकर भोपाल जा रहा था, के विरुद्ध NDPS की धारा के तहत अपराध दर्ज कर मौके से गिरफ्तार किया गया। जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत 14 लाख 45 हजार रुपये तथा प्रयुक्त वाहन की कीमत लगभग 5 लाख रुपये है। कुल जप्ती मूल्य 19 लाख 45 हजार रुपये है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री धर्मेन्द्र सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल, श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी बोड़ला श्री अखिलेश कौशिक के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोड़ला निरीक्षक रूपक शर्मा एवं उनकी टीम द्वारा की गई। साथ ही साइबर सेल कबीरधाम की टीम का भी विशेष योगदान रहा।
CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.