Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, October 14, 2025

एम्बुलेंस और बाइक की टक्कर बाइक सवार दो युवक गंभीर रतनभाट नाला के पास एम्बुलेंस और बाइक की आमने-सामने टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल एम्बुलेंस चालक नशे में

 राजनांदगांव 


एम्बुलेंस और बाइक की टक्कर बाइक सवार दो युवक गंभीर



रतनभाट नाला के पास एम्बुलेंस और बाइक की आमने-सामने टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल

 एम्बुलेंस चालक नशे में 


डोंगरगांव। मंगलवार को रतनभाट नाला के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार एम्बुलेंस क्रमांक सीजी 08 एयू 0654, जो डिलीवरी के बाद जच्चा-बच्चा को घर छोड़ने जा रही थी, ने सामने से आ रही मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल क्रमांक ( सी जी 24  9659 आई स्मार्ट) पर सवार दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए और एम्बुलेंस के ड्राइवर साइड डैमेज हो गया।


एम्बुलेंस चालक प्रेम ठाकुर उम्र 25 वर्ष निवासी बाजार नावागांव तथा घायलों की पहचान गिरेश साहू (45 वर्ष) पिता बसंत साहू निवासी सम्बलपुर बरबसपुर तथा घनश्याम साहू (50 वर्ष) पिता जोशी साहू निवासी जुन्नापानी के रूप में हुई है। दुर्घटना में गिरेश साहू के पैर की हड्डी टूट गई तथा हाथ में चोटें आईं, वहीं घनश्याम साहू के हाथ और पैर दोनों में गंभीर चोटें बताई जा रही हैं।

परिजनों के अनुसार दोनों युवक फरसपुर देवरी से जुन्नापानी की ओर जा रहे थे, तभी रतनभाट नाला के पास सामने से आ रही एम्बुलेंस ने उन्हें टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद एम्बुलेंस चालक जच्चा-बच्चा को छोड़ने आगे निकल गया और घायलों को मौके पर ही छोड़ दिया। बाद में ग्रामीणों ने उसका पीछा कर उसे घटना स्थल पर वापस लाया। ग्रामीणों और राहगीरों की मदद से घायलों को डोंगरगांव अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को राजनांदगांव जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही डोंगरगांव पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


संगीता गजभिए सदस्य राज्य बाल संरक्षण आयोग छत्तीसगढ़ घटना स्थल से गुजर रही थी जो घटना में घायल बाइक सवार को अपने निजी वाहन से डोंगरगांव अस्पताल लाया गया वही उन्होंने बताया कि एम्बुलेंस का ड्राइवर जो शराब के नशे में धुत था जिसके कारण यह दुर्घटना हुई l इसकी सूचना बीएमओ को दी गई हैऔर कार्यवाही की मांग की गई है l


बीएमओ रागनी चंद्रे ने बताया कि प्रेम ठाकुर जो कि जीवन दीप समिति की ओर से नियुक्त एम्बुलेंस ड्राइवर है जो आज रतनभाट गर्भवती महिला को अस्पताल से घर छोड़ने जा रहा था उसने बाइक चालक को ठोकर मार दी जिससे बाइक सवार दो लोग घायल हो गए जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद राजनांदगांव मेडिकल कालेज अस्पताल रिफर कर दिया गया है और उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में एम्बुलेंस ड्राइवर प्रेम ठाकुर पर कार्यवाही की जावेगी l


सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad