रिपोर्टर रोहित वर्मा
लोकेशन खरोरा
ग्राम बंगोली में मातर उत्सव की धूम
पंचदिवसीय पर्व में हुए विविध कार्यक्रम
खरोरा समीपस्थ ग्राम बंगोली में पंचदिवसीय दीपोत्सव पर्व पर दीप प्रज्ज्वलित कर परंपरागत राउत नाचा, सुवा,गौरा-गौरी पूजन ,अर्धरात्रि में माँ काली पूजन किया गया।
भाई दूज के पावन पर्व पर अरसे से चली आ रही परंपरा का निर्वहन करते हुए श्री रामकृष्ण लीला परिवार के तत्वावधान में, देवराज इन्द्र के कोप, मद मर्दन ,गो वंश के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से श्रीकृष्ण रास लीला एवं गिरि गोवर्धन पूजा की लीला का मंचन किया गया, इस अवसर पर अंचल के हजारों दर्शकों की उपस्थिति में कर्मचारी संगठन की अगुवाई में रात्रि सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान व डॉ. पुरुषोत्तम चंद्राकर कृत छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक लोक कलामंच "लोक रंजनी" का शानदार प्रदर्शन भी किया गया ।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.