महासमुंद।
हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम स्वयं भी नशा नहीं करेंगे और दूसरों को भी नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करेंगे। अशवंत तुषार साहू
महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम फुसेराडीह में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू शामिल हुआ
आयोजन समिति के तत्वाधान में तुषार साहू का भव्य स्वागत किया
अपने उद्बोधन में तुषार साहू ने कहा आज नशा मुक्ति का अर्थ है नशे की आदतों से मुक्ति प्राप्त करना। आज के समय में नशा समाज के लिए एक गंभीर समस्या बन चुका है। शराब, सिगरेट, तंबाकू, गांजा, अफीम जैसे नशीले पदार्थ न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नष्ट करते हैं, बल्कि परिवार और समाज को भी प्रभावित करते हैं। नशे की लत व्यक्ति की सोचने-समझने की शक्ति को कम कर देती है और उसे गलत रास्ते पर ले जाती है।
नशा करने वाला व्यक्ति धीरे-धीरे शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर हो जाता है। उसकी आर्थिक स्थिति बिगड़ जाती है, परिवार में कलह और असंतोष बढ़ता है। नशे के कारण अनेक अपराध भी होते हैं, जिससे समाज की शांति भंग होती है।
सरकार और समाज दोनों को मिलकर नशा मुक्ति के लिए कदम उठाने चाहिए। जागरूकता अभियान, शिक्षा, और नशा मुक्ति केंद्रों की सहायता से लोगों को इस बुराई से बाहर निकाला जा सकता है। युवाओं को नशे से दूर रहकर अपने जीवन को स्वस्थ और सफल बनाना चाहिए।
इसलिए हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम स्वयं भी नशा नहीं करेंगे और दूसरों को भी नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करेंगे। यही एक स्वस्थ, खुशहाल और सुरक्षित समाज की पहचान है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.