दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं मातर तिहार पर जनप्रतिनिधियों द्वारा मंत्री टंकराम वर्मा को सौजन्य भेंट कर दी शुभकामनाएँ*
दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं मातर तिहार के पावन अवसर पर जनपद अध्यक्ष एवं नवापारा हथबंद मंडल अध्यक्ष डॉ. दौलतराम पाल जी, सरपंच संघ अध्यक्ष श्री दिनेश चवरे जी, विधायक प्रतिनिधि श्री करण वर्मा जी, सरपंच श्री डोमार मारखंडे जी तथा मंडल के जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारीगणों ने बलौदाबाजार विधानसभा के लोकप्रिय विधायक एवं मंत्री माननीय श्री टंकराम वर्मा जी से उनके निज निवास चापा पहुँचकर भेंट की।
इस दौरान सभी ने मंत्री जी को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम में माँ लक्ष्मी और भगवान गणेश से जिले एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और निरंतर विकास की कामना की गई।
जनपद अध्यक्ष डॉ. दौलतराम पाल ने कहा कि दीपावली का यह पर्व सद्भाव, एकता और प्रकाश का प्रतीक है। उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि हम सब मिलकर एक दीप जलाएँ — विकास और सकारात्मकता के नाम।
इस मौके पर मंडल पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.