Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, October 25, 2025

ग्राम हथबंद नवापारा मंडल में गौरा-गौरी विसर्जन संपन्न* गांव की सुख-समृद्धि के लिए भाजपा मंडल जनप्रतिनिधियों ने की गौरा-गौरी की पूजा-अर्चना

 ग्राम हथबंद नवापारा मंडल में गौरा-गौरी विसर्जन संपन्न*



गांव की सुख-समृद्धि के लिए भाजपा मंडल जनप्रतिनिधियों ने की गौरा-गौरी की पूजा-अर्चना


ग्राम हथबंद नवापारा मंडल में आज गौरा-गौरी विसर्जन का पावन आयोजन बड़ी ही श्रद्धा और भक्ति भाव से संपन्न हुआ। इस अवसर पर भाजपा मंडल पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ईसर गौरी और माता गौरी की पूजा-अर्चना कर सभी ने गांव की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की तथा देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। यह आयोजन छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपरा और सांस्कृतिक आस्था का एक जीवंत प्रतीक रहा पूरे गांव में भक्ति और उल्लास का वातावरण देखने को मिला। छोटे-बड़े, बुजुर्ग और युवा सभी ने मिलकर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ इस लोकपर्व को बड़ी ही धूमधाम से मनाया। गांव की गलियों में गूंजते भजन, लोकनृत्य और गौरा-गौरी के जयघोष ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया यह दृश्य केवल आस्था का नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, आपसी एकता और पारंपरिक धरोहर की भी झलक प्रस्तुत करता रहा इस अवसर पर मुख्य रूप से सरपंच प्रतिनिधि नरेश अनंत, मंडल उपाध्यक्ष धन्ना धनेश्वर निषाद, मीडिया प्रभारी प्रकाश पाल, मोनू समुद्र, जीतू यादव, शाला समिति उपाध्यक्ष शिव ध्रुव शंकर ध्रुव, पंच मूलचंद टंडन, तिहारु निषाद, टेकु ध्रुव, मंगल ध्रुव, कार्तिक ध्रुव, संतराम ध्रुव, विजय निषाद, संतु देवदास, अवधराम ध्रुव, राजेश प्रजापति, गज्जू यादव, मुलचंद ध्रुव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।गांववासियों ने पारंपरिक गीतों और नृत्यों के माध्यम से गौरा-गौरी पर्व को यादगार बना दिया। पूरा ग्राम भक्ति और आनंदमय माहौल से सराबोर नजर आया।


CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad