Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, October 17, 2025

गतिशील मल्टी मॉडल कार्गो परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण का विरोध तेज — किसानों ने सुहेला तहसील कार्यालय का किया घेराव

 गतिशील मल्टी मॉडल कार्गो परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण का विरोध तेज — किसानों ने सुहेला तहसील कार्यालय का किया घेराव




प्रस्तावित गतिशील मल्टी मॉडल कार्गो लिमिटेड परियोजना के तहत रेलवे लाइन बिछाने के लिए की जा रही भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। ग्राम धोधा (पूर्व केबिन )से लेकर ग्राम खपराडी तक निर्धारित रेलवे कॉरिडोर से प्रभावित किसानों ने 15 अक्टूबर को नवापारा से सुहेल तक पैदल यात्रा कर विशेष विरोध प्रदर्शन किया।


किसानों ने सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक तहसील कार्यालय सुहेला का घेराव किया और तहसीलदार व एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, किसान और महिला समूह शामिल रहे।


ग्रामीणों का कहना है कि प्रस्तावित रेलवे लाइन गांव के बीच से निकाली जा रही है, जिससे कई घर, आंगनबाड़ी केंद्र, स्कूल, गोठान, खेल मैदान और खेत प्रभावित होंगे। उनका कहना है कि पहले से ही एक रेलवे लाइन मौजूद है, इसलिए नई लाइन उसी के समानांतर बनाई जाए, ताकि ग्रामीणों की संपत्ति और आजीविका पर असर न पड़े।


ग्राम पंचायत नवापारा के सरपंच डोमार सिंह मार्कण्डेय ने बताया कि यदि यह रेलवे लाइन वर्तमान प्रस्तावित मार्ग पर बनी तो नवापारा गांव दो हिस्सों में बंट जाएगा, जिससे ग्रामीणों को आने-जाने में भारी दिक्कतें होंगी और गांव का सामाजिक व शैक्षणिक ढांचा पूरी तरह प्रभावित होगा।


किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि रेलवे मार्ग का पुन: सर्वेक्षण कर इसे कम प्रभावित क्षेत्र से ले जाया जाए और प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा व पुनर्वास प्रदान किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र ध्यान नहीं दिया गया, तो विरोध प्रदर्शन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।


CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad