Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, October 17, 2025

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दामाखेड़ा में साइकिल एवं सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित

 शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दामाखेड़ा में साइकिल एवं सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित




बलौदाबाजार जिला सिमगा ब्लॉक के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दामाखेड़ा में छत्तीसगढ़ शासन की सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत कक्षा नौवीं की 63 छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया। साथ ही संत श्री कबीर आश्रम दामाखेड़ा की ओर से छात्राओं को स्कूल ड्रेस, पुस्तक, जूता-मोजा आदि आवश्यक सामग्री प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त पूर्व एवं उत्तर माध्यमिक शाला के विद्यार्थियों को भी आवश्यक अध्ययन सामग्री दी गई।


कार्यक्रम में जनपद पंचायत सदस्य श्री सुरेश साहू द्वारा विद्यालय के खिलाड़ियों के लिए क्रिकेट किट तथा एसएमडीसी सदस्य डॉ. रविशंकर साहू द्वारा छात्रों की सुविधा हेतु वाटर कूलर और एग्जॉस्ट पंखा प्रदान किया गया।


इस अवसर पर शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत दामाखेड़ा के सरपंच श्री कमलेश साहू, आश्रम से श्री ज्ञानी दास बैरागी, श्री दया शंकर, एसएमडीसी सदस्य श्री शंकर सोनवानी, डॉ. रविशंकर साहू, विद्यालय के प्राचार्य श्री संजय श्रीवास्तव सहित समस्त शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad