छठ महापर्व पर ट्रेनों में भारी भीड़, एक -एक सीट के लिए यात्रीयो में खींचतान ।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर- छठ महापर्व को लेकर राजधानी रायपुर समेत पूरे क्षेत्र में यात्रियों की जबरदस्त भीड़ उमड़ पड़ी है। सभी ट्रेनों में सीट फुल हैं ।जनरल डिब्बो में यात्रियों को एक एक सीट के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। प्लेटफार्म में यात्रा करने वाले की भारी भीड़ दिखाई दी।
लोगों में छठ महापर्व मनाने की उत्सुकता साफ झलकती दिखाई दी।सामान्य डिब्बो में भारी भीड़ दिखाई दी।इस कारण महिलाओं, बच्चों और बुजुर्ग यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
रेलवे प्रशासन द्वारा सुरक्षा बढा़ते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की है।यात्रियों से धैर्य और सुरक्षा बरतने की अपील की है । रेल्वे प्रशासन द्वारा छठ पर्व के अवसर पर ट्रैनों में अतिरिक्त कोच जोडे़ गये है, और साथ ही कुछ विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं ।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.