बम्हनीडीह सहकारी समितियों में रजत जयंती पर हुआ किसान संगोष्ठी का आयोजन
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
जांजगीर चाम्पा - राज्य शासन के निर्देशानुसार रजत जयंती कार्यक्रम वर्ष 2025-26 छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के पच्चीस वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रजत जयंती कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। इस कड़ी में उपसंचालक महोदय के द्वारा 17 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक विकासखण्ड अंतर्गत समिति स्तर पर कार्यक्रम आयोजन करने हेतु निर्देश प्राप्त हुये थे। जिसमें विकासखण्ड बम्हनीडीह के बीस सेवा सहकारी समितियों कमशः सोंठी , चाम्पा , दारंग , बम्हनीडीह , अफरीद , डार्रा , करनौद , पोडीशंकर , लखाली , सरहर , गिधौरी , कडारी , डारना , बिर्रा , सिलादेही , तालदेवरी , डभराखुर्द , सारागांव , कुम्हारीकला एवं चोरिया में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कृषि विभाग के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी , सभी समिति के समिति प्रबंधक , समिति के समस्त स्टाफ द्वारा संयुक्त रूप से कार्यक्रम को सफल बनाते हुये किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इसके अलावा कृषि विभाग के द्वारा विभिन्न विभागीय योजनाओं जैसे - एग्रीस्टेक पंजीयन संबंधी जानकारी , प्रधानमंत्री किसान सम्माननिधी योजना , किसान समृद्धि योजना (नलकूप) , स्वायल हेल्थ कार्ड योजना , सुजला योजना , धान खरीदी नेशनल मिशन ऑन इडिबल आयल योजनांतर्गत आयल पाम योजना जैसे अन्य योजनाओं के बारे में किसानों को विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की गई। सरकार की महत्वपूर्ण एग्रीस्टेक योजना में किसानों को पंजीयन में समस्या हो रही थी , उसमें सुधार कर किसानों की समस्या का समाधान किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु विकासखण्ड बम्हनीडीह के प्रभारी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी परमेश्वर बनर्जी सेवा सहकारी समिति प्रबंधक उनके स्टाफ एवं कृषि विभाग के मैदानी अधिकारी - ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों रामकुमार कुम्हार , केशव दिनकर , प्रदीप कश्यप , पंकज सारथी , मनीषा सारथी , पुष्पा बंजारे , राजकुमारी लाल , भूषण पाण्डेय , रोहित पटेल , दाऊ राम खरे , शांतनु सिंह , जीआर छत्री , भैयाराम सारथी , कामिनी सोनी , चैतन्य द्विवेदी का विशेष योगदान रहा।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.