रिपोर्टर रोहित वर्मा
लोकेशन खरोरा
ग्राम परसदा (कनकी) में गौरा-गौरी पूजा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
खरोरा।
ग्राम परसदा (कनकी) में पारंपरिक लोकपर्व गौरा-गौरी पूजा बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। भगवान महादेव और माता पार्वती की आराधना के रूप में मनाया जाने वाला यह पर्व भक्ति, सौहार्द और पारिवारिक सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।
पूरे ग्राम में इस अवसर पर पूजा-अर्चना, गीत-संगीत और पारंपरिक सुवा गीत नाचा-गाना का आयोजन हुआ। महिलाओं ने माता गौरी के प्रतीक स्वरूप मिट्टी से गौरा-गौरी की प्रतिमाएँ बनाकर ग्राम चौक में स्थापित कीं। तत्पश्चात पारंपरिक सुवा गीत गाते हुए विधि-विधान से पूजा संपन्न की गई।
पूजा स्थल पर वातावरण “शिवाय गौरीशाय च नित्ययुक्ताय नमो नमः, अर्धनारीश्वररूपाय सर्वमंगलमूर्तये॥” के जयघोष से गूंज उठा।
ग्रामवासी महिलाओं एवं युवतियों ने पारंपरिक वेशभूषा में सुवा नृत्य प्रस्तुत किया, जिससे समूचा ग्राम भक्ति और लोकसंस्कृति के रंग में रंग गया।
इस अवसर पर ग्रामवासियों ने प्रदेश के समस्त नागरिकों को गौरा-गौरी पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि भगवान भोलेनाथ और माता गौरी की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आए — यही मंगलकामना है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.