सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर में मरीज को केला - सेब फल, शुगर फ्री बिस्कुट वितरण किया गया
बिलासपुर। आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर में मरीज को केला - सेब फल, शुगर फ्री बिस्कुट वितरण का कार्यक्रम केडीवी मिशन रतनपुर तहसील द्वारा रखा गया था। गोवर्धन पूजा का भी आज शुभ पर्व में भगवान श्री कृष्णा आज ही के दिन ग्वाल- बालकों के साथ इंद्रदेव के प्रकोप अत्यधिक वर्षा से बचने के लिए गोवर्धन पर्वत उठाकर लोगों एवं गौ माता की रक्षा की थी।
केडीपी मिशन दामाखेड़ा नवोदित आचार्य उदित मुनि नाम साहेब जी द्वारा चलाए जा रहे मिशन जीव दया,आतम पूजा l सब जीव की रक्षा और सेवा करना हम सब का परम कर्तव्य है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री शिवदास मानिकपुरी महंत श्री अमोल दास मानिकपुरी अधिवक्ता (नोटरी), तहसील प्रभारी हरीचरण मानिकपुरी, जोन प्रभारी मनबिहार सिंह कंवर, श्री संतोष दास मानिकपुरी, श्री घनश्याम रात्रए पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रतनपुर, श्री भानु प्रताप कश्यप पूर्व कृषि सभा प्रतिनिधि जनपद पंचायत कोटा, एनजीओ कार्यकारिणी बीजेपी जिला बिलासपुर, श्री मनोज बिरको जी पूर्व जिला पंचायत प्रतिनिधि, पुर्व उप सरपंच सिलदहा, श्री विनोद जायसवाल, साहिल कौशिक, ठाकुर रिंकू, चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर यादव मैडम जी एवं स्टाफ के नर्स और वार्ड बॉय के सहयोग सहयोग के साथ मरीज का हाल-चाल फल वितरण किया और साहब को धन्यवाद दिए।
CNI news बिलासपुर छत्तीसगढ़ से दिलीप सोनवानी की रिपोर्ट
समाचार & विज्ञापन हेतु सम्पर्क करे
दिलीप सोनवानी
बिलासपुर छत्तीसगढ़
मो, 9340810592



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.