ग्राम परस तराई में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक द्वारा वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन ।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी।
रायपुर- छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक, शाखा धरसींवा द्वारा नाबार्ड (NABARD) के सहयोग से ग्राम परस तराई में एक वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों में बैंकिंग सेवाओं, वित्तीय योजनाओं तथा डिजिटल माध्यमों के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा प्रबंधक श्री नवीन शर्मा ने की। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को बताया कि आज के दौर में वित्तीय साक्षरता ग्रामीण विकास की नींव है। बैंकिंग सेवाओं जैसे जनधन खाता, किसान क्रेडिट कार्ड (KCC), स्वयं सहायता समूह (SHG), बीमा योजनाएं, तथा डिजिटल पेमेंट माध्यम (UPI, AEPS, Rupay Card आदि) की विस्तृत जानकारी दी गई।
इसके साथ ही सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत उपस्थित जनों को भ्रष्टाचार के विरुद्ध सजग रहने, ईमानदारी एवं पारदर्शिता को जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया। बैंक अधिकारियों ने बताया कि डिजिटल लेनदेन करते समय OTP या बैंक डिटेल किसी से साझा न करने, फिशिंग कॉल से सावधान रहने, और सुरक्षित मोबाइल ऐप का ही उपयोग करने की सलाह दी।
श्री नवीन शर्मा ने कहा कि “डिजिटल बैंकिंग से समय और श्रम दोनों की बचत होती है, लेकिन इसके साथ सतर्कता भी आवश्यक है। बैंक का उद्देश्य है कि प्रत्येक ग्रामीण परिवार वित्तीय रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बने।”
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, महिलाएं, स्व-सहायता समूह की सदस्याएं, तथा युवाओं ने भाग लिया और बैंक अधिकारियों से अपने सवाल पूछे। कार्यक्रम का संचालन इंदु फाउंडेशन ने किया तथा अंत में उपस्थित ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया गया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.