रोड अतरिया में शिक्षक दंपति की निर्मम हत्या, आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार
खैरागढ़ । ग्राम रोड अतरिया में 10 अक्टूबर 2025 की सुबह 5 बजे ग्रामवासियों ने पुलिस को सूचना दी कि बाबू लाल सोरी और उनकी पत्नी सुन्ती का कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना गंडई की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।
स्थानीय ग्रामीण दिनेश जंघेल की रिपोर्ट पर पुलिस ने बताया कि बाबू लाल सोरी के घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था और घर का कुत्ता जोर-जोर से भौंक रहा था। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की लाइट भी बंद थी। दरवाजे के पर्दे से झांककर देखा गया तो कुलर के पास भगवती मरकाम खड़ा था। पुलिस और ग्रामीणों ने उसे खेत की ओर भागते हुए पकड़ लिया।
घटनास्थल का निरीक्षण करने पर आंगन में सुन्ती बाई की लाश चित हालत में पड़ी मिली, उसके सिर में गंभीर चोट थी। वहीं बाबू लाल सोरी बरामदे में पड़ा था और उसके सिर में भी गंभीर चोट के निशान थे। दोनों की मृत्यु हो चुकी थी।
पुलिस पूछताछ में आरोपी भगवती मरकाम ने अपना जुर्म स्वीकार किया। उसने बताया कि उसने बाबू लाल से 10,000 रुपये उधार लिए थे, जिसे लौटाने में विवाद और अपमानजनक बातें हुई थीं। इसी रंजिश में उसने हत्या की योजना बनाई।
भगवती ने बताया कि सुबह 4 बजे वह खेत की ओर से घर में घुसा, छत पर जाकर बिजली का तार खींचा और लाइट बंद कर दी। उसने लकड़ी की पट्टी उठाकर पहले सुन्ती बाई को आंगन में हमला किया और 4-5 बार सिर पर प्रहार किया। उसके बाद बाबू लाल सोरी कमरे से बाहर आए तो उसने उनसे भिड़ाई की और लकड़ी की पट्टी से 4-5 बार मारकर उनकी हत्या कर दी।
थाना गंडई ने आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश किया ।
पुलिस ने कहा कि घटना का खुलासा चंद घंटों में कर दिया गया और आरोपी को गंभीर धाराओं में माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.