लोकेशन > तिल्दा नेवरा छत्तीसगढ़
रिपोर्टर > अजय नेताम
मों . नं . 9131393079
ज्योत जंवारा और माँ शेरावाली की भव्य शोभायात्रा निकाली गई श्रद्धालुओं ने नम्र आंखो से माता रानी को अंतिम विदाई दी
तिल्दा नेवरा। शरदिय नवरात्रि का पर्व नगर सहित पुरे अंचलो में भक्त गणों द्वारा माँ अम्बे की नौ दिनों तक पुरे विधि विधान पूर्वक पुजा अर्चना कर हर्षोउल्लास व धूमधाम पूर्वक नवरात्रि का पर्व मनाया गया। नौ दिनो तक नगर के ग्राम सासाहोली में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी माँ दुर्गा की समितियों द्वारा माता रानी की भक्त गणों ने नौ दिनों तक पुरे विधि विधान व श्रद्धां भक्ति भाव से पुजा अर्चना की गई ।
नौ दिनों तक गांव भक्ति में रम गया था सुबह शाम माँ दुर्गा की पूजा पाठ में गांव का माहौल भक्ति मय में लिन हो गये थे । श्रद्धालु गण माँ अम्बे के भक्ति कर पुजा पाठ प्रतिदिन कर अपने परिवार व गांव की सुख समृद्धि की माता रानी से कामना की गई । सुबह शाम माता की विधि व्रत समितियों व ग्रामवासियों द्वारा पुजा अर्चना करने के उपरांत रात्रि में सेवा समितियों के सदस्यों द्वारा मांदर व झांझ मंदिरा की थाप में माता की भक्ति व अराधान कर सेवा जस गित गायन करते हुए माँ की अराधना में नौ दिनो तक भक्त गण लीन रहे ।
और आज गुरुवार को जोत जंवारा और माँ दुर्गा की अंतिम विदाई के पूर्व सेवा समितियों के सदस्यों द्वारा मांदर झांझ व मंदिरा के थाप में सेवा जस गीत गायन करते हुए। व डिजे की धुन में माँ शेरावली की भक्तिमय जसगित और सांग में युवा वर्ग के लोग नाचते व थिरकते हुए दिखे । माँ अम्बे की भव्य झांकी व शोभा यात्रा निकाली गई जो ग्राम सासाहोली के हृदय स्थलं गांधी चौक में विराजित सार्वजनिक दुगोत्सव समिती , यदु मोहल्ला में विराजित श्री दुर्गोत्सव समिति , सरकारी कुआ के पास विराजित शिवशक्ति दुर्गोत्सव समिती , गणेश चौक के पास विराजित , गणेश दुर्गोत्सव समिति , निषाद मोहल्ले में विराजित बाल दुर्गोत्सव समिति एवं भव्य झांकी शोभा यात्रा निकाली गई थी । जो की भव्य आकर्षक का केन्द्र रहा । माँ दुर्गा की भव्य शोभा यात्रा गांव के मुख्य मुख्य मार्गों से होते हुए शितला मंदिर में माँ शितला की पुजा पाठ की गई उसके उपरांत डिजे की साऊंड सिस्टम में माता जस गित गायन होते हुए नम्र आंखो से श्रद्धालुओं व समितियों के सदस्यों द्वारा गांव के कोड़गी तलाब में माँ दुर्गा की अंतिम विदाई के पूर्व समितियों के सदस्यों द्वारा पूजा अर्चना कर विधि वत माँ अम्बे की आरती उतारी गई । उनके पूर्व ज्योत जंवारा विसर्जन कर माँ अम्बे की जय जय कारा लगाते हुए विसर्जन किया गया । जिसमें सैकण्डो की संख्या में ग्रामवासियों की उपस्थिती थी ।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.