जमदरहा में सफाईकर्मियों एवं रसोईया की बैठक सह कार्यशाला का आयोजन हुआ
कुंजराम यादव बसना रिपोर्टर
बसना -- संकुल केंद्र जमदरहा में संकुल के सभी विद्यालय के सफाईकर्मी एवं रसोईया की बैठक सह कार्यशाला का आयोजन किया गया।बैठक कार्यशाला के मुख्य अतिथि सरपंच नोनी बाई चौहान(ग्राम पंचायत बनडबरी) अध्यक्षता उत्तर कुमार चौधरी(नोडल प्राचार्य )संचालन डिजेन्द्र कुर्रे (संकुल समन्वयक) ने किया।कार्यशाला में संकुल समन्वयक डिजेंद्र कुर्रे ने 16 बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा किया।साथ ही साथ सभी बिंदुओं को अमल करने को कहा गया। इस कार्यशाला को प्रधान पाठक गायत्रीपुर विजय चतुर्वेदी ने अपने संबोधन में स्वीपर और रसोइया को विद्यालय स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की बात कही।प्राथमिक शाला जमदरहा पाठक शंकर सिदार ने मध्यान्ह भोजन मीनू अनुसार छात्रों को मिले इस पर अपना विचार रखा। ललितपुर के प्रधान पाठक गफ्फार खान ने अपने संबोधन में विद्यालय विकास के लिए विद्यालय के सभी कर्मचारी अपने दायित्यों का निर्वहन करे।कार्यशाला को नोनिबाई चौहान ने संबोधित किया उन्होंने अपने संबोधन में विद्यालय के रसोई कक्ष में रखी गई सभी खाद्य सामग्री को सुरक्षित रख रखाव करने कहा।तत्पश्चात उत्तर कुमार चौधरी नोडल प्राचार्य ने सभी को अच्छे कर्म करने की सलाह दी।इस कार्यशाला के आयोजन से बसना विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी बद्रीविशाल जोल्हे, विकास खण्ड स्रोत समन्वयक अनिल सिंह साव, सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी लोकेश्वर सिंह कंवर ने प्रसन्नता व्यक्त किए हैं।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.