Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, October 14, 2025

सांसद खेल महोत्सव 'फिट इंडिया' की भावना के साथ पारंपरिक खेलों का पुनर्जागरण:सांसद बृजमोहन खेल उज्ज्वल भविष्य का द्वार:शिवरतन शर्मा

 सांसद खेल महोत्सव 'फिट इंडिया' की भावना के साथ पारंपरिक खेलों का पुनर्जागरण:सांसद बृजमोहन



खेल उज्ज्वल भविष्य का द्वार:शिवरतन शर्मा


सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता  बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व में मंगलवार को शासकीय महाविद्यालय सिमगा में आयोजित सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताओं का भव्य फाइनल समारोह संपन्न हुआ। हजारों खिलाड़ियों की उपस्थिति और उत्साह ने पूरे कार्यक्रम को एक खेल पर्व का रूप दे दिया।  



इस अवसर पर महिला एवं पुरुष वर्गों में कुश्ती, खो-खो, गेड़ी दौड़, फुगड़ी, रस्सा-कसी, रस्सी कूद, कबड्डी, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, तैराकी तथा शतरंज जैसी खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया।  



सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने खेल महोत्सव के सभी प्रतिभागियों को बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का सपना है कि फिट इंडिया और खेलो इंडिया जैसे अभियानों के माध्यम से पारंपरिक खेलों को गांव-गांव तक पुनर्जीवित किया जाए।” उन्होंने कहा कि एक समय था जब कहा जाता था 'खेलोगे कूदोगे बनोगे खराब, पढ़ोगे लिखोगे बनोगे नवाब, लेकिन आज खेल क्षेत्र भी एक उज्ज्वल भविष्य का द्वार बन चुका है। अब खिलाड़ी देश और समाज के ब्रांड एंबेसडर बनते हैं तथा उन्हें सरकारी सेवाओं में भी पहचान मिल रही है।  


उन्होंने बताया कि सिमगा क्षेत्र में 12 हजार खिलाड़ियों की भागीदारी अपने आप में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है जो युवाओं की जागरूकता और खेल के प्रति समर्पण को दर्शाती है।  


श्री अग्रवाल ने विजेता खिलाड़ियों और टीमों को पुरस्कृत करने के साथ ही देश दुनिया में अपना योगदान देने वाले पूर्व वरिष्ठ खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया। 


इस अवसर पर उन्होंने महाविद्यालय में 5 नए कमरों के निर्माण के लिए 25 लाख रुपए की घोषणा की तथा खेल मैदान की सुरक्षा हेतु चारों ओर वार्बेड वायर लगाने के निर्देश दिए।  


सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने सभी खिलाड़ियों और आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी तथा कहा कि “युवा ही देश का भविष्य हैं, खेल भावना और अनुशासन उन्हें राष्ट्र निर्माण की दिशा में अग्रसर करता है।  

     

इस अवसर पर पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आकांक्षा जायसवाल, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री आनंद यादव, जनपद पंचायत अध्यक्ष डॉ. दौलत रामपाल, श्री अनिल पांडे, श्री संजय शर्मा, श्री अतुल शुक्ला, श्री गजेन्द्र पांडे सहित अनेक जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी, खिलाड़ी, शिक्षक और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।


CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad