Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, October 23, 2025

पुरानी रंजिश के चलते दोहरे हत्याकाण्ड के दो आरोपी जेल दाखिल एसडीओपी सिद्धांत तिवारी ने किया खुलासा

 पुरानी रंजिश के चलते दोहरे हत्याकाण्ड के दो आरोपी जेल दाखिल 



एसडीओपी सिद्धांत तिवारी ने किया खुलासा


अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


रायगढ़ - पुरानी रंजिश और पैसे की विवाद में डण्डा व हाथ - मुक्का और लात से मारपीट कर दोहरे हत्याकाण्ड की घटना को अंजाम देकर फरार हुये भतीजे सहित दो आरोपियों को घरघोड़ा थाना पुलिस ने महज छह घंटे में विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।

                                            इस दोहरे हत्याकाण्ड के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये धरमजयगढ़ एसडीओपी सिद्धांत तिवारी ने अरविन्द तिवारी को बताया ग्राम कपाटडेरा भेण्ड्रा निवासी गुरबार सिंह राठिया (43 वर्ष) और उनकी पत्नी मनिता राठिया (30 वर्षीया) के शव उनके घर के बाहर पड़े मिले थे। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू सहित साइबर सेल , एफएसएल और डॉग स्क्वाड की टीम वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पहुंचकर बारिकी से जांच की और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किये। प्रार्थी बलराम राठिया की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 282/2025 धारा 103(1) , 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच में पता चला कि मृतक का भतीजा ओमप्रकाश राठिया (32 वर्ष) और गांव का ही युवक भगलू उर्फ ओमप्रकाश राठिया (20 वर्ष) मंगलवार रात गुरबार सिंह के घर पहुंचे थे , जहां आपसी विवाद के बाद दोनों ने डंडे और लात - घूंसों से दंपति की हत्या कर दी। पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार किया और बताया कि आरोपी भगलू उर्फ ओमप्रकाश राठिया के पिता के साथ लगभग तीन - चार साल पहले गुरबार सिंह मारपीट किया गया था , जिसकी रंजिश थी। आरोपी ओमप्रकाश राठिया को लगभग एक - दो साल पहले रास्ते में दो सौ रूपये मिला था किंतु मृतक/मृतिका को आशंका थी कि उनके गुम हुये नगदी रकम 6000 रूपये मिलने उपरांत ओमप्रकाश वापस नहीं किया । गुरबार सिंह से पूर्व में हुये झगड़े और पैसों के लेन-देन की रंजिश के चलते वारदात की योजना बनाई थी। विगत दिवस 21 अक्टूबर को रात्रि गुरबार सिंह राठिया के घर गये थे , जहां एक साथ खाये-पीये, उसी दरम्यान हमारा पैसा को दो कहकर हम दोनों को गाली गलौज कर मारपीट किये। तब दोनों वहीं पास में रखे डण्डा व हाथ मुक्का , लात से मारपीट किये तथा दोनों को जमीन में घसीटे और चाचा-चाची के बेहोश हो जाने पर भाग गये। आरोपियों के मेमोरेंडम पर घटना में प्रयुक्त डण्डा , मोबाइल जप्त किया गया है , घटना के बाद दोनों मौके से फरार हो गये थे। आरोपियों के निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त डण्डा और मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से घरघोड़ा पुलिस ने दोनो आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम और एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन में महज छह घंटे में इस सनसनीखेज हत्या का पर्दाफाश करने में थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू , एएसआई खेमराज पटेल , एएसआई रामसाजीवन वर्मा , प्रधान आरक्षक अरविंद पटनायक , पासरमणी बेहरा ,आरक्षक हरीश पटेल , उद्यो पटेल , दिनेश सिदार , प्रहलाद भगत और सहयोगी नागरिक कालिया गुप्ता की अहम भूमिका रही।


गिरफ्तार आरोपीगण - 


भगलू उर्फ ओमप्रकाश राठिया पिता शिवप्रसाद राठिया (20 वर्ष) एवं ओमप्रकाश राठिया पिता सेतराम राठिया (32 वर्ष) निवासी - ग्राम कपाटडेरा भेण्ड्रा , थाना घरघोड़ा , जिला - रायगढ़ (छत्तीसगढ़)।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad