पखांजूर/कांकेर से CNI NEWS शंकर सरकार की रिपोर्ट। मो-6268535584
पखांजूर : नवनिर्मित विधानसभा भवन के लोकार्पण का आमंत्रण
पखांजूर नगर पंचायत अध्यक्ष को मिला लोकार्पण कार्यक्रम का न्योता।
छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में बने नवनिर्मित विधानसभा भवन के बहुप्रतीक्षित लोकार्पण समारोह में शामिल होने के लिए पखांजूर नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण चंद्र साहा को आमंत्रण पत्र प्राप्त हुआ है। यह भव्य लोकार्पण समारोह भारत के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के द्वारा आगामी 1 नवंबर को राज्योत्सव के अवसर पर संपन्न होना है।
पखांजूर नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुनील जैन ने नगर पंचायत अध्यक्ष साहा को यह विशेष आमंत्रण पत्र सौंपा। यह आमंत्रण पत्र राज्य के इस ऐतिहासिक और गौरवशाली क्षण का साक्षी बनने का मौका प्रदान करता है।
नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण चंद्र साहा इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रम में पखांजूर नगर का प्रतिनिधित्व करेंगे। नवा रायपुर में निर्मित यह अत्याधुनिक विधानसभा भवन छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति और प्रगति का प्रतीक है।
सुनील जैन द्वारा आमंत्रण सौंपे जाने के दौरान अध्यक्ष साहा ने इस ऐतिहासिक क्षण का हिस्सा बनने पर गर्व और प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के हाथों होने वाला यह लोकार्पण समारोह छत्तीसगढ़ के विकास में एक नया अध्याय जोड़ेगा।
यह आमंत्रण पखांजूर नगर के लिए भी एक विशेष उपलब्धि है, क्योंकि नगर के प्रतिनिधि को राज्य के सबसे बड़े प्रशासनिक भवन के उद्घाटन जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम में भागीदारी का मौका मिला है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.