Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, November 8, 2025

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत बूथ लेबल अधिकारी ने मुख्य सचिव से उनके आवास में जाकर आवश्यक दस्तावेज संकलित किये, 04 नवम्बर से प्रत्येक घर जाकर गणना प्रपत्र दे रहे बीएलओ ।

 ,विशेष गहन पुनरीक्षण  अभियान के अंतर्गत बूथ लेबल अधिकारी ने मुख्य सचिव से उनके आवास में जाकर आवश्यक दस्तावेज संकलित किये,   04 नवम्बर से प्रत्येक घर जाकर गणना प्रपत्र दे रहे बीएलओ ।



सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। 


रायपुर-मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत आज मुख्य सचिव, छत्तीसगढ़ शासन श्री विकासशील को विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 52 आरंग के निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्रीमती अभिलाषा पैकरा तथा सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री विनोद साहू एवं बूथ लेवल अधिकारी (BLO) ने उनके शासकीय आवास में पहुँचकर प्रारूप-08  एवं घोषणा प्रपत्र (Annexure 4) प्रदान किया।


इस अवसर पर अधिकारियों द्वारा मुख्य सचिव को मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया एवं आवश्यक विवरण की जानकारी दी गई। तत्पश्चात उन्होंने गणना प्रपत्र में आवश्यक जानकारी भरकर उसे पूर्ण रूप से संकलित किया। उल्लेखनीय है कि एसआईआर की शुरुआत हो गई है। जिसके तहत बूथ लेवल अधिकारी (BLO) 04 नवम्बर से 04 दिसम्बर 2025 तक प्रत्येक घर जाकर गणना प्रपत्र सौंप रहें हैं और जानकारी संकलित कर रहे हैं। 


मुख्य सचिव श्री विकासशील ने सभी पात्र नागरिकों से इसमें सक्रिय सहयोग करने की अपील की। निर्वाचन आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार गणना प्रपत्र भरने की अवधि 04 नवम्बर से 04 दिसम्बर 2025 तक, ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन-09 दिसम्बर 2025, दावा-आपत्ति अवधि-09 दिसम्बर 2025 से 08 जनवरी 2026, सत्यापन एवं सुनवाई 09 दिसम्बर 2025 से 31 जनवरी 2026 तथा अंतिम प्रकाशन 07 फरवरी 2026 को है।  मृत, पलायन कर गए, डुप्लीकेट नामों को हटाने तथा पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ की जाएगी।


यह पहल मतदाता सूची को अद्यतन एवं सटीक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad