राजनांदगांव
04 दिवस में गुम महिला को किया गया बरामद।
बरामद कर पति के सुपुर्द किया गया।
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक राजनादगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र नायक के मार्गदर्शन पर चौकी प्रभारी निरीक्षक दिलीप पटेल के नेतृृत्व मे चौकी तुमडीबोड थाना लालबाग में अपहृत/गुम व्यक्ति, बालक/बालिकाओं की पतातलास अभियान के तहत
गुम इंसान क्र. 92/25 श्रीमती गीता बाई साहू, पति पवन लामा, उम्र 35 वर्ष, निवासी गणपति रिसॉर्ट तुमड़ीबोड़ चौकी तुमड़ीबोड़ जिला राजनांदगाव को दस्तयाब किया।
गुम महिला की बरामदगी पर उनके परिजनों द्वारा राजनांदगांव पुलिस को साधुवाद और आभार व्यक्त किया गया
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक दिलीप पटेल चौकी प्रभारी तुमडीबोड, प्रधान आरक्षक जगत ठाकुर, की सराहनीय भूमिका रही।
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.