Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, November 16, 2025

बाल दिवस एवं तक्षशिला एजुकेशन के 8वें स्थापना वर्ष पर हुआ भव्य सम्मान समारोह व वार्षिकोत्सव

 बाल दिवस एवं तक्षशिला एजुकेशन के 8वें स्थापना वर्ष पर हुआ भव्य सम्मान समारोह व वार्षिकोत्सव



सिमगा, — तक्षशिला एजुकेशन सेंटर, सिमगा में वीर बाल दिवस के अवसर पर तथा संस्थान के सफल 8 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य सम्मान समारोह एवं वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ।



कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पारस ग्रुप ऑफ एजुकेशन फाउंडेशन रायपुर की संचालक डॉ. कविता कुम्भज जी उपस्थित रहीं। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद पंचायत सिमगा के सभापति श्री चंद्र प्रकाश टोण्डे, नगर पालिका के उपाध्यक्ष श्री विकास सोनकर तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता  वंदना पब्लिक स्कूल के संचालक श्री शिवधारी देवांगन जी द्वारा की गई।


कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका सिमगा की सभापति श्रीमती प्रियंका अनूप तिवारी, आदर्श स्कूल सिमगा के प्राचार्य राजवर्धन भोसले, पारस ग्रुप ऑफ़ एजुकेशन एंड फाउंडेशन के सह-संचालक मूलचंद कश्यप एवं राहुल सर की गरिमामयी उपस्थिति रही।


संचालक श्री दीपक साहू ने संस्थान के 8 वर्षों की उपलब्धियों को साझा करते हुए बताया कि तक्षशिला एजुकेशन सेंटर सदैव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए समर्पित रहा है। वीर बाल दिवस के अवसर पर समस्त छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया तथा उनकी प्रतिभाओं को निखारने एवं आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए तक्षशिला एजुकेशन द्वारा मंच प्रदान किया गया।


इस वर्ष एक विशेष पहल के रूप में क्षेत्र में 10वीं एवं 12वीं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को ‘तक्षशिला गौरव सम्मान’ से अलंकृत किया गया, जिससे बच्चों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के प्रति और अधिक उत्साह का संचार हुआ।


मुख्य अतिथि डॉ. कविता कुम्भज ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि वर्तमान युग में शिक्षा का अत्यंत महत्व है। उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों से आग्रह किया कि वे शिक्षा के प्रति सदैव जागरूक व अग्रसर रहें। उन्होंने तक्षशिला परिवार के प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में और उत्कृष्ट कार्यों की कामना की।

 

अतिथियों के द्वारा सम्मान प्राप्त करने वाले छात्र लिव्यांश देवांगन 10वी छ ग प्रवीण्य सूची में दूसरी स्थान, जिला बलौदा बाजार कक्षा दसवीं में सातवां स्थान कु अंकिता देवांगन , छमा देवांगन कक्षा 12वीं में सिमगा नगर में प्रथम स्थान तथा की छात्राएं सुजल जैन 2025 सिमगा नगर में तृतीय स्थान वैशाली ताम्रकार 2024 शिमला नगर में ड्यूटी स्थान श्रीधर तिवारी 2023 बलौदा बाजार में प्रथम वाणिज्य संख्याएं नम्रता महिलाओं शिमला नगर 2022 में प्रथम स्थान शालिनी कुर्रे 2025 महाविद्यालय सिमगा में बीकॉम में प्रथम स्थान के साथ सेंटर का गौरव बढ़ाया तथा तक्षशिला एजुकेशन सिमगा व कठिया कंप्यूटर के सभी छात्र-छात्राओं को स्मार्ट वॉच तथा बैग इस अवसर पर प्रदान किया गया तथा आए हुए अतिथियों के द्वारा सुश्री कुंभा जी के द्वारा ₹2100 तथा श्री शिवधारी देवांगन जी के द्वारा प्रत्येक कार्यक्रम पर₹100 की प्रदान की गई।


इस अवसर पर सेंटर के नन्हे-मुन्ने बच्चों से लेकर वरिष्ठ विद्यार्थियों तक ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास के बीच पूरा वार्षिकोत्सव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन प्रभावी ढंग से श्री पोषण लाल साहू द्वारा किया गया, जिन्हें उनके उत्कृष्ट संचालन कौशल हेतु अतिथियों एवं विद्यालय प्रबंधन द्वारा सराहना प्राप्त हुई।अंत में अतिथियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रतीक चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। नगर पालिका  उपाध्यक्ष  विकाश सोनकर. जनपद  सभापति  चंद्रप्रकाश टोंडे. शिवधारी देवांगन. पार्षद  प्रतिनिधि  अनूप तिवारी समस्त अभिभावक, शिक्षक एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम सफल और स्मरणीय बन पाया।इस कार्यक्रम में संचालक श्री दीपक साहू जी सहसंचालक श्री लक्ष्मी नारायण गुप्ता जी पीयूष सर जी दीपक वर्मा जी पोषण साहू जी शिवम निषाद जी पूर्व छात्र हिमाचल साहू जी कान्हा साहू जी मुस्कान शर्मा जी सहसंचालिका खुशबू साहू जी टिकेश साहू जी सुलोचना रजक जी नम्रता हर्षिता अन्य सैकड़ो की संख्या में छात्राएं भी उपस्थित रहे।तक्षशिला एजुकेशन सेंटर, सिमगा


CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad