Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, November 17, 2025

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज कवर्धा ज़िले में शिक्षा और ज्ञान-संस्कृति को नई दिशा देने बहुप्रतीक्षित 4 करोड़ 41 लाख रुपये की लागत से बनने वाली 250 सीट क्षमता नालंदा परिसर लाइब्रेरी के निर्माण कार्य की नींव रखी

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज कवर्धा ज़िले में शिक्षा और ज्ञान-संस्कृति को नई दिशा देने बहुप्रतीक्षित 4 करोड़ 41 लाख रुपये की लागत से बनने वाली 250 सीट क्षमता नालंदा परिसर लाइब्रेरी के निर्माण कार्य की नींव रखी




 कवर्धा। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज कवर्धा ज़िले में शिक्षा और ज्ञान-संस्कृति को नई दिशा देने बहुप्रतीक्षित 4 करोड़ 41 लाख रुपये की लागत से बनने वाली 250 सीट क्षमता नालंदा परिसर लाइब्रेरी के निर्माण कार्य की नींव रखी। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भूमि पूजन किया और इस महत्वाकांक्षी परियोजना को जिले के युवाओं, प्रतियोगी परीक्षार्थियों, शोधार्थियों और पुस्तक प्रेमियों के लिए एक नया मील का पत्थर बताया।

     नालंदा परिसर लाइब्रेरी लगभग डेढ़ एकड़ शासकीय भूमि पर निर्मित होगी। यह लाइब्रेरी आधुनिक सुविधाओं, डिजिटल संसाधनों और उन्नत अध्ययन माहौल से युक्त एक प्रमुख अध्ययन केंद्र के रूप में विकसित की जाएगी। यहां 250 सीटों वाला पूर्णतः वातानुकूलित हॉल बनाया जाएगा, जिसमें राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को निःशुल्क सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यह लाइब्रेरी कवर्धा ही नहीं, बल्कि पूरे जिले के लिए ज्ञान, अध्ययन और प्रतियोगी शिक्षा का सशक्त केंद्र बनेगी।

     भवन के भूतल में 100 सीट क्षमता वाला रीडिंग हॉल, विद्युत कक्ष, कम्प्यूटर टेबल, पुस्तक भंडारण कक्ष, प्रवेश एवं प्रतीक्षा कक्ष, कार्यालय, लिफ्ट कक्ष और शौचालय का निर्माण होगा। इसी प्रकार प्रथम तल में 150 सीट क्षमता का रीडिंग हॉल, विद्युत कक्ष, कम्प्यूटर टेबल, लेक्चर रूम, ई-लॉबी, लिफ्ट रूम और शौचालय की सुविधा विकसित की जाएगी। यह नालंदा लाइब्रेरी जिले के युवाओं को उच्च गुणवत्ता वाला अध्ययन वातावरण प्रदान करेगी और उन्हें प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित करेगी।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad