शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव जी से झेरिया यादव समाज बसना सरायपाली ने सौजन्य भेंट
कुंजराम यादव बसना रिपोर्टर
आज फुलझर राज झेरिया यादव समाज के प्रतिनिधि मंडल ने माननीय शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव जी से सौजन्य मुलाकात की। इस मुलाकात में समाजजनों ने मंत्रीजी को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका सम्मान और आभार व्यक्त किया।
प्रतिनिधि मंडल ने छुईपाली में प्रस्तावित श्री राधा कृष्ण मंदिर के भूमि-पूजन और समाज के भव्य महासम्मेलन की तैयारियों की जानकारी मंत्रीजी को दी। समाज के नेताओं ने इस कार्यक्रम की महत्वपूर्णता को बताते हुए मंत्रीजी से कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने की अपील की।
मंत्री श्री गजेन्द्र यादव जी ने समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए इस आमंत्रण को स्वीकार किया और यह घोषणा की कि वह इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। मंत्रीजी के इस निर्णय से समाज में हर्ष और उत्साह का वातावरण है, और समाजजन इस कार्यक्रम के लिए विशेष रूप से तैयारियां कर रहे हैं।
इस प्रतिनिधि मंडल में शामिल प्रमुख व्यक्तियों में श्री जगतराम यादव जी (फुलझर राज अध्यक्ष)श्री नरेन्द्र यादव जी (बसना तहसील अध्यक्ष)श्री जगतराम यादव जी (तहसील सचिव)श्री कुजराम यादव जी (तहसील सचिव)श्री रथ लाल यादव जी (केंद्रीय सचिव श्री ठंडाराम यादव जी, श्री रंजीत यादव जी, श्री यदूमणी यादव जी, श्री घसीया यादव जी आदि प्रमुख लोग उपस्थित थे।
समाजजन अब इस कार्यक्रम के लिए और भी अधिक जोश और उमंग के साथ तैयारियों में जुट गए हैं, और यह मुलाकात समाज के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर साबित होगी।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.