जिला पुलिस द्वारा किया गया बाल सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
जांजगीर चाम्पा - पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन में आज नवंबर को जांजगीर - चांपा पुलिस ने बाल सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया है , इस दौरान प्रतिभावन छात्र / छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। पुलिस लाइन जांजगीर में आज बाल सुरक्षा सप्ताह का उद्घाटन किया गया , जिसमें श्रीमती रेखा गढ़ेवाल अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जांजगीर नैला , डीएसपी कविता ठाकुर , सीएसपी जांजगीर योगिताबाली खापर्डे , डीएसपी अजाक सतरूपा तारम एवं श्रीमती तानिया अनुरागी पांडेय , श्रीमती संगीता पांडेय , लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल काउंसलर परिवार परामर्श केंद्र जांजगीर उपस्थित रहे। यह बाल सुरक्षा सप्ताह 14 नवंबर से 20 नवंबर तक चलेगा , जिसमें 14 नवंबर (प्रथम दिवस) - उद्घाटन समारोह और बच्चों का सम्मान , 15 नवंबर (द्वितीय दिवस) - स्कूलों में गुड टच-बैड टच / पॉक्सो एक्ट ,/ साइबर सुरक्षा की जानकारी , 16 नवंबर (तृतीय दिवस) - सार्वजनिक क्षेत्र में मानव तस्करी /बाल विवाह / बाल श्रम की जानकारी , 17 नवंबर (चतुर्थ दिवस) - बच्चो का पुलिस थाना / चौकी का भ्रमण / पुलिस की कार्यप्रणाली की जानकारी , 18 नवंबर (पंचम दिवस) - बाल देखरेख संस्थानों में गुड टच-बैड टच / पॉक्सो एक्ट की जानकारी , 19 नवंबर (षष्टम दिवस) - छात्रावास / डॉरमिटरी में पौष्टिक आहार /नशा के दुष्प्रभाव की जानकारी और 20 नवंबर (सप्तम दिवस) - समापन समारोह / खेलकूल / निबंध / कविता / रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन जैसे विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.