कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने आज धान खरीदी केंद्र ग्राम कोठार का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया।
कवर्धा। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने आज धान खरीदी केंद्र ग्राम कोठार का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने केंद्र में पहुँचकर किसानों से सीधी बातचीत की और टोकन वितरण, बारदाना उपलब्धता तथा धान उत्पादन से संबंधित जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री वर्मा ने स्वयं किसानों के साथ खड़े होकर धान की तुलाई कर नाप-तौल की व्यवस्था का प्रत्यक्ष परीक्षण किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किसानों से समर्थन मूल्य पर पारदर्शी व सुचारु रूप से धान खरीदी सुनिश्चित की जा रही है।
कलेक्टर श्री वर्मा ने बताया कि जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों में खरीदी की शुरुआत हो चुकी है। किसान अपने धान का विक्रय बिना किसी बाधा के कर रहे हैं। उन्होंने जानकारी दी कि आज जिले के 65 धान खरीदी केंद्रों में टोकन कट चुका है और सभी पंजीकृत किसानों का धान खरीदा जाएगा।
CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.