Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, November 29, 2025

चक्का जाम मुंगवानी मार्ग में किसानों ने किया पर्याप्त बिजली देने की

 जिला सिवनी मध्यप्रदेश

चक्का जाम मुंगवानी मार्ग में किसानों ने किया पर्याप्त बिजली देने की 




सी एन आई न्यूज सिवनी। किसानों को कृषि कार्य के लिए 10 घंटे बिजली मिलने की जगह महज 2 घंटे बिजली मिलने व बार-बार ट्रिप होने सहित अनेक समस्याओं के चलते आक्रोशित किसानों ने शुक्रवार को सिवनी-अमरवाड़ा मार्ग के बीच स्थित गांव मुंगवानी कला बिजली कार्यालय के सामने मार्ग पर चक्का जाम करके विरोध प्रदर्शन किया। लगभग 1 घंटे तक मार्ग में जाम किए जाने के चलते दोनों तरफ से आवागमन बाधित रहा। वहीं बिजली अधिकारी के पहुंचने व बंडोल थाना पुलिस बल मौके पर पहुंचा जहां किसानों को बिजली पर्याप्त दिए जाने सहित अन्य मांगों को मानकर उनकी समस्याओं का निराकरण किया जाने का आश्वासन दिया तब कहीं जाकर किसानों ने चक्का जाम हटाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सिवनी से अमरवाड़ा मार्ग के बीच स्थित गांव मुंगवानी कला में शुक्रवार को आक्रोश किसानों ने मार्ग पर चक्का जाम कर नारेबाजी की। किसानों ने बताया कि खेतों में गेहूं व सरसों की फसल के साथ कुछ किसानों ने अन्य फसल की बोवनी कर चुके हैं तथा कुछ किसानों की बोनी रह गई है। कृषि कार्य के लिए निर्धारित 10 घंटे बिजली देने के प्रावधान के बावजूद भी किसानों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है। इसके साथ ही महज 2 घंटे बिजली दिए जाने के बीच में भी बिजली के बार-बार ट्रिप होने से किसानों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं किसानों ने बताया कि बिजली दिन में काम और रात में ज्यादा देते हैं जिस भी परेशानी बढ़ गई है।

कई गांव के किसान परेशान – बिजली की समस्या से गांव मुंगवानी, सापापार, मुंगवानी खुर्द, चौड़ा, भाटीवाडा, खेरी, पुसेरा, मढवा, बाधी, गाडरवाडा, कुदवारी आदि गांव के किसान परेशान हैं।

किसानों ने रखी मांग – बिजली की समस्या से परेशान किसानों में योगेंद्र जैन, यशवंत ठाकुर, अजीत सिंह ठाकुर, बबलू सनोडिया भाटीवाड़ा, मोंटी, मोनू ठाकुर, अभिषेक ठाकुर, मोंटी सनोडिया, बबलू अवस्थी, कमलेश यादव, सुनील ठाकुर सहित अनेक किसानों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि उन्हें दिन में अधिक समय लाइट दिया जाए। 10 घंटे लाइट किसानों को दी जाए। बार-बार ट्रिप की समस्या से निजात दिलाया जाए। इसके साथ ही ढेकी और नरेला फीडर को जिसे तिघरा फीडर से जोड़ दिए थे उसे काटने की भी मांग किसानों ने की है।

जिला ब्यूरो छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad