Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, November 25, 2025

किसानों के समय पर भुगतान से बढ़ा आत्मविश्वास, धान खरीदी शुरू होते ही मिली राहत धान खरीदी की सुगम व्यवस्था से हजारी कश्यप के चेहरे पर आई मुस्कान

 किसानों के समय पर भुगतान से बढ़ा आत्मविश्वास, धान खरीदी शुरू होते ही मिली राहत



धान खरीदी की सुगम व्यवस्था से हजारी कश्यप के चेहरे पर आई मुस्कान


कवर्धा 25 नवंबर 2025। कबीरधाम जिले के खम्ही गांव के छोटे किसान हजारी कश्यप इस बार धान खरीदी शुरू होते ही नई ऊर्जा और खुशी से भर उठे। उनकी कुल 2.50 एकड़ जमीन में से 1.20 एकड़ में धान और बाकी खेत में गन्ने की फसल लहलहा रही थी। जैसे ही 15 नवंबर से जिले में धान खरीदी शुरू हुई, श्री हजारी कश्यप ने सबसे पहले अपना टोकन लिया और अपने धान की बिक्री के लिए तैयार हो गए।

धान खरीदी केंद्र पहुंचने पर उन्हें पूरा माहौल सहज और सुव्यवस्थित लगा। केंद्र पर किसानों के बैठने से लेकर पेयजल तक सभी व्यवस्था थी। उन्हें किसी तरह की परेशानी महसूस नहीं हुई। हजारी कश्यप 24.40 क्विंटल धान लेकर पिपरिया खरीदी केंद्र पहुँचे। वहाँ पहुँचते ही उन्हें तुरंत बारदाना मिल गया और थोड़ी ही देर में उनके धान की तौल भी पूरी हो गई। पूरी प्रक्रिया इतनी सरल और सुचारू रही कि वे आसानी से अपना धान बेचकर घर वापस चले गए।

श्री हजारी कश्यप बताते है कि सबसे बड़ी खुशी तो तब मिली, जब उनका धान बेचने का पैसा सीधे उनके बैंक खाते में पहुँच गया। यह राशि उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण थी, क्योंकि इस समय उनकी धान कटाई की थ्रेशर मशीन का सीजन चल रहा है। मजदूरों को भुगतान करने और ट्रैक्टर में डीज़ल डलवाने जैसे काम अब आसानी से हो पा रहे हैं। श्री हजारी कहते हैं कि सरकार द्वारा छोटे किसानों का धान पहले खरीदना उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। वे बताते है कि मेरा धान जल्दी बिक गया, पैसा भी समय पर मिल गया। अब मैं बिना चिंता अपने बाकी काम कर पा रहा हूँ। सरकार की इस व्यवस्था के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad