Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, November 27, 2025

शासकीय प्राथमिक शाला ललितपुर में संविधान दिवस मनाया गया

 शासकीय प्राथमिक शाला ललितपुर में संविधान दिवस मनाया गया



कुंजराम यादव बसना रिपोर्टर 


   महासमुंद/बसना :- बसना विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला ललितपुर, संकुल केंद्र जमदरहा में संविधान दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम प्रधान पाठक गफ्फार खान द्वारा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया। तत्पश्चात भारत के संविधान के उद्देशिका का वाचन ,शपथ ग्रहण किया गया। प्रधान पाठक गफ्फार खान ने सभी को संविधान दिवस कि बधाई देते हुए बताया कि हमारे देश में प्रत्येक वर्ष 26 नवंबर को संविधान को अपनाने के उपलक्ष्य में संविधान दिवस मनाया जाता है।26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अपनाया और 26 जनवरी 1950को लागू किया गया। प्रधान पाठक गफ्फार खान ने भारतीय संविधान के प्रमुख विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि हमारा संविधान  लिखित और लंबा संविधान है। सहायक शिक्षक प्रहलाद साहू ने भी बच्चो को संबोधित किए। इसके बाद  भारतीय संविधान से संबंधित प्रश्नोत्तरी,चित्रकला और रंगोली  प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।  जिसमे सुमन,पायल,गुंजन,  हेमकुमारी,टिंवीकल,गरिमा, कृष्णा, हरीश, थमलेश आदि छात्रों ने भाग लिया।  भाग लेने वाले सभी छात्रों को  पुरस्कार  में कलम,शीश पेंसिल, रबर,कटर, प्रदान किया गया। मिष्ठान वितरण भी किया गया

              भारतीय संविधान दिवस मनाने पर बसना विकासखंड शिक्षा अधिकारी बद्रीविशाल जोल्हे, सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी लोकेश्वर सिंह कंवर, विकास खण्ड स्रोत केंद्र समन्वयक अनिल सिंह साव, जामदारहा नोडल प्राचार्य उत्तर कुमार चौधरी, संकुल समन्वयक डिजेंद्र कुर्रे ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad