Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, November 8, 2025

झेरिया यादव समाज की बैठक तहसील अध्यक्ष नरेंद्र यादव के नेतृत्व सम्पन्न, राधा-कृष्ण मंदिर निर्माण को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

 झेरिया यादव समाज की बैठक तहसील अध्यक्ष नरेंद्र यादव के नेतृत्व सम्पन्न, राधा-कृष्ण मंदिर निर्माण को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चा



कुंजराम यादव बसना रिपोर्टर 


सरायपाली ब्लॉक के सिघोडा मंदिर परिसर में आज झेरिया यादव समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व नरेन्द्र यादव, बसना तहसील अध्यक्ष, झेरिया यादव समाज ने किया।


बैठक में समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर समाजिक एकता और विकास के मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर विशेष रूप से ग्राम पंचायत छुहीपाली में प्रस्तावित भव्य श्री राधा कृष्ण मंदिर निर्माण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने मंदिर निर्माण के लिए आवश्यक संसाधनों, स्थल चयन, निर्माण समिति गठन और समाज के सहयोग से कार्य को आगे बढ़ाने के सुझाव रखे।


कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन एवं युवा वर्ग दोनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और यह संकल्प लिया कि मंदिर निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ कर समाज की आस्था और एकता का प्रतीक स्थापित किया जाएगा।

बैठक के अंत में समाज के नेतृत्वकर्ताओं ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में समाजिक कार्यों में अधिक सक्रियता से जुड़ने का आह्वान किया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad