Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, November 17, 2025

कबीरधाम पुलिस द्वारा वार्षिक चांदमारी अभ्यास प्रारंभ

 कबीरधाम पुलिस द्वारा वार्षिक चांदमारी अभ्यास प्रारंभ



पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह के निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल एवं श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शन में कबीरधाम पुलिस की वार्षिक चांदमारी (फायरिंग अभ्यास) की शुरुआत कर दी गई है। जिले के समस्त पुलिस अधिकारी एवं जवान निर्धारित डिटेल के अनुसार प्रतिदिन फायरिंग अभ्यास में सम्मिलित हो रहे हैं।





पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि वार्षिक चांदमारी पुलिस प्रशिक्षण का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसका उद्देश्य पुलिस बल की फायरिंग दक्षता, हथियार संचालन में प्रवीणता तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई क्षमता को और अधिक सुदृढ़ करना है। 




उन्होंने कहा कि आधुनिक सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक पुलिसकर्मी का शारीरिक एवं तकनीकी रूप से सक्षम होना अत्यंत आवश्यक है। नियमित फायरिंग अभ्यास से न केवल निशानेबाजी कौशल का विकास होता है, बल्कि जवानों में आत्मविश्वास भी बढ़ता है।

अतिरिक्त पुलिस श्री पंकज पटेल ने फायरिंग अभ्यास की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने, प्रत्येक हथियार की तकनीकी जांच, तथा अनुभवी प्रशिक्षकों की देखरेख में फायरिंग करवाने पर विशेष बल दिया।

कबीरधाम पुलिस द्वारा संचालित यह वार्षिक चांदमारी अभ्यास आगामी दिनों तक जारी रहेगा, जिसमें जिले के सभी थाना/चौकी एवं विशेष इकाइयों के पुलिसकर्मी शामिल होंगे। पुलिस विभाग का लक्ष्य है कि प्रत्येक जवान उत्कृष्ट प्रशिक्षण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करे और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने में पूर्ण सक्षम रहे।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad