कांग्रेस पार्टी ने खलारी विधायक द्वारिकाधीश यादव को जिला अध्यक्ष नियुक्त
मोक्ष कुमार प्रधान ने दी शुभकामनाएँ, बोले—“संगठन को मिलेगा नया जिलाध्यक्ष
कुंजराम यादव बसना रिपोर्टर
छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी ने महासमुंद जिले के वरिष्ठ और अनुभवी नेता तथा खलारी विधायक द्वारिकाधीश यादव को जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त कर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी के इस निर्णय से पूरे जिले में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊर्जा और मजबूती के साथ आगामी राजनीतिक चुनौतियों का सामना करेगा।
द्वारिकाधीश यादव लंबे समय से राजनीति और संगठन में सक्रिय रहे हैं।
वे दो बार जनपद उपाध्यक्ष पद पर रहकर ग्रामीण क्षेत्र के विकास और संगठन विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं।
दो बार विधायक के रूप में जनता ने उन पर भरोसा जताया है, और अपने क्षेत्र में उन्होंने कई विकास कार्य करवाए हैं।
इसके अलावा वे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, पिथौरा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं, जिससे उन्हें संगठन संचालन और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद का व्यापक अनुभव प्राप्त है।
उनकी नियुक्ति पर जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि “द्वारिकाधीश यादव जी संगठन के पुराने, कर्मठ और अनुभवशील नेता हैं। उन्होंने हमेशा कार्यकर्ताओं को साथ लेकर काम किया है। संगठन की संरचना को मजबूत करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। निश्चित रूप से उनकी कार्यशैली से कांग्रेस पार्टी को जिले में नया लाभ मिलेगा और संगठन मजबूत होगा।”
मोक्ष कुमार प्रधान ने यह भी कहा कि जिले के विभिन्न वर्गों, युवाओं और ग्रामीण क्षेत्रों से उनका गहरा जुड़ाव कांग्रेस पार्टी के लिए सकारात्मक दिशा तय करेगा। उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है और संगठन में नई ऊर्जा दिखाई दे रही है।
जिले भर के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी के इस निर्णय का स्वागत किया है और आशा व्यक्त की है कि उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.