Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, December 27, 2025

वीर बाल दिवस : साहस, बलिदान और राष्ट्रभावना को नमन किया

 वीर बाल दिवस : साहस, बलिदान और राष्ट्रभावना को नमन किया



कुंजराम यादव बसना रिपोर्टर 


 बसना नगर के हृदय स्थल शहीद वीर नारायण सिंह चौक में भाजपा मंडल बसना द्वारा आयोजित वीर बाल दिवस कार्यक्रम में सम्मिलित होकर मन श्रद्धा, गर्व और भावनाओं से भर उठा। यह अवसर केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सिख परंपरा के अद्वितीय साहस, अटूट राष्ट्रभावना और बलिदान को नमन करने का एक भावुक क्षण था।


इस पावन अवसर पर हमने दशम पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के वीर साहिबज़ादों — साहिबज़ादा फतेह सिंह जी एवं साहिबज़ादा जोरावर सिंह जी — के अद्भुत त्याग, अदम्य साहस और अमर बलिदान को नमन किया। महज़ 6 और 9 वर्ष की अल्पायु में भी उन्होंने अन्याय, अत्याचार और ज़ुल्म के आगे झुकने से इंकार कर दिया और धर्म, सत्य व आत्मसम्मान की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। उनका यह बलिदान केवल इतिहास नहीं, बल्कि मानवता की आत्मा को झकझोर देने वाला संदेश है — कि सत्य के मार्ग पर अडिग रहना ही सच्चा साहस है।


वीर साहिबज़ादों की यह अमर गाथा आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणा का दीपक बनी रहेगी और भारतीय संस्कृति के स्वाभिमान, बलिदान और वीरता का अमिट प्रतीक बनकर युगों-युगों तक जीवित रहेगी।


इस भावपूर्ण और गरिमामय कार्यक्रम में मुख्य रूप से बसना के  लोकप्रिय विधायक जननायक डॉ.सम्पत अग्रवाल जी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल जी, डॉ. एन.के. अग्रवाल जी, बसना मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र यादव जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल जी उपस्थित रहे।


साथ ही सिख समाज बसना के अध्यक्ष श्री जसवंत सिंह सलुजा जी, उपाध्यक्ष श्री गुरूबक्स सिंह तलुजा जी, सचिव श्री मुखविंदर सिंह रंधावा जी, सह-सचिव श्री जितेन्द्र सिंह होरा जी, कोषाध्यक्ष श्री गुलशन सिंह वाधवा जी, सह-कोषाध्यक्ष श्री दविंदर सिंह होरा जी, श्रीमती परमजीत कौर जी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष ऊँचाई प्रदान की।


इसके अतिरिक्त जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मोहित पटेल जी, महामंत्री दीपक शर्मा जी, सरोज पटेल जी, कोषाध्यक्ष अमृत चौधरी नगर पंचायत उपाध्यक्ष शीत गुप्ता जी, पार्षद महेंद्र सिंह अरोरा जी, कार्यक्रम संयोजक उमेश बंजारा जी, पार्षद निर्मल दास जी, आशीष साहू जी, राकेश डडसेना जी, संगीता नायक जी, जनपद सदस्य जन्मजय साव जी, परदेशी पटेल जी, खिरसागर साव जी, चन्दन मिश्रा जी सहित भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता एवं नगर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


 वीर साहिबज़ादों का बलिदान हमें सिखाता है कि राष्ट्र, धर्म और आत्मसम्मान की रक्षा के लिए दिया गया बलिदान कभी व्यर्थ नहीं जाता।

 शत्-शत् नमन उन वीर बालकों को, जिनकी शहादत भारत की आत्मा में सदैव जीवित रहेगी।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad