ठंड से ठिठूरी राजधानी, जगह -जगह अलाव का सहारा ।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर- राजधानी में इस सप्ताह शीतलहर ने अपने तेवर और अधिक कडे़ कर दिए हैं।
ठंडी हवाओं के कारण तापमान में लगातार गिरावट आ रही है, कड़कड़ाती ठंड ने आम जन जीवन को प्रभावित कर दिया है।
शहर के प्रमुख चौक-चौराहे, बसस्टैंड,रेल्वे स्टेशन, अस्पताल परिसर में अलाव के आसपास बड़ी संख्या में लोग गर्मी के लिए जुटते दिखाई दिए।
स्थानीय लोगों ने बताया की इस वर्ष ठंडी का प्रकोप अधिक महसूस हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक शीतलहर का प्रभाव अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकता है, इसके चलते नागरिकों को आवश्यक सावधान रहने की आवश्यकता है, खासकर सुबह शाम खुली हवा में निकलते समय गर्म कपड़े पहने,गैस हीटर का सुरक्षित उपयोग करें साथ ही बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें ।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.