Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, January 11, 2026

ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, बरगा में रक्षा टीम द्वारा छात्र–छात्राओं को महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी गई

 राजनांदगांव

  


ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, बरगा में रक्षा टीम द्वारा 



छात्र–छात्राओं को महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी गई


पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, बरगा राजनांदगांव में छात्र–छात्राओं हेतु महिला सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता संबंधी कार्यक्रम आयोजित किया गया।



कार्यक्रम के दौरान रक्षा टीम की महिला आरक्षक रीनू मेश्राम एवं कौशिल्या साहू द्वारा छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा के उपाय एवं आपात परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। आरक्षक अमित जाटवर द्वारा साइबर अपराध से बचाव, ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग एवं डिजिटल सतर्कता के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई।


इस अवसर पर अभिव्यक्ति ऐप की उपयोगिता बताते हुए छात्राओं के मोबाइल में ऐप डाउनलोड कराकर इसके प्रयोग की विधि भी समझाई गई। कार्यक्रम में आरक्षक वाहन चालक शेषनारायण सिंहा द्वारा आवश्यक सहयोग प्रदान किया गया।

जागरूकता कार्यक्रम में लगभग 32 छात्र–छात्राएं उपस्थित रहे, जिन्होंने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए महिला सुरक्षा एवं साइबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।


सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad