दस्तावेज लेखक एवं स्टाम्प वेंडर जनकल्याण संघ के प्रदेश कार्यालय का सिमगा में किया गया भूमिपूजन।
आज सिमगा नगर पालिका क्षेत्र में छत्तीसगढ़ प्रदेश दस्तावेज लेखक एवं स्टाम्प वेंडर जनकल्याण संघ के प्रदेश कार्यालय भवन का निर्माण किया जाएगा, जिसके लिए इस अवसर पर विधि-विधान पूर्वक पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा ज़ी के द्वारा भूमि पूजन किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा ने कहा कि यह भवन न केवल दस्तावेज लेखकों एवं स्टाम्प वेंडरों के लिए एक संगठित मंच प्रदान करेगा, बल्कि उनके अधिकारों, सुविधाओं और सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में भी एक मजबूत आधार बनेगा।
उक्त अवसर पर किसान नेता अनिल पांडेय, सिमगा मंडल अध्यक्ष चंद्रमणि तिवारी, नगर पालिका उपाध्यक्ष विकास सोनकर, जनपद उपाध्यक्ष गोपाल शुक्ला, जनपद सभापति चंद्रप्रकाश टोंडे, दस्तावेज लेखक संघ के प्रदेश अध्यक्ष मनीष गुप्ता ज़ी, पार्षद टिबू देवांगन ज़ी, अनूप तिवारी ज़ी, सूर्यकांत ताम्रकार ज़ी,सचिन जैन,धीरज जैन ज़ी,परस पाटकर, अभिजीत अवस्थी ज़ी सरपंच चन्द्रमणी पप्पू साहू ज़ी. सहकारी समिति अध्यक्ष हेमसिंग चौहान ज़ी. छोटू यदु ज़ी आदि जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।
CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.