Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, January 15, 2026

समग्र ब्राह्मण परिषद् ने वृद्धजनों के साथ मनाई मकर संक्रांति

 समग्र ब्राह्मण परिषद् ने वृद्धजनों के साथ मनाई मकर संक्रांति.



सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। 

रायपुर - ब्राह्मण सामाजिक संगठन समग्र ब्राह्मण परिषद छत्तीसगढ़ द्वारा आज सुंदर नगर स्थित प्रशामक देख रेख गृह में निवासरत वृद्धजनों के साथ मकर संक्रांति का उत्सव मनाया.


संगठन की मातृशक्ति परिषद् ईकाई की प्रांत प्रमुख श्रीमती प्रमिला तिवारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष पं.विवेक दुबे ने इस विषय में जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि संगठन के सभी सहयोगी विभिन्न पर्वों को संगठन की परंपरानुसार वृद्धजनों के साथ मिलकर साझा करते हैं. आज मकर संक्रांति के उत्सव को बुजुर्गों के साथ खुशी बांटने के उद्देश्य से सुंदर नगर स्थित प्रशामक देख रेख गृह में पीसे हुए तिल के‌ लड्डू, फल आदि वितरित किया गया.


इस अवसर पर श्रीमती कालिंदी उपाध्याय, श्रीमती स्वाति मिश्रा, श्रीमती भारती शर्मा, कु.आयुषी शर्मा, श्रीमती विजयलक्ष्मी तिवारी, श्रीमती पूनम पांडेय, श्रीमती रंजू शर्मा, पं.उत्तम तिवारी, पं.श्रीकांत तिवारी, पं.उमाकांत तिवारी, सुश्री शिवन्या तिवारी एवं डा.भावेश शुक्ला "पराशर" उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad