राजनांदगांव
रिपोर्टर- रोशन कुमार पटेल
डोंगरगढ़ की पीड़ित महिला कीर्ति ढकहा ने आज प्रेसवार्ता कर डॉक्टर महेश तिवारी पर लगाया गंभीर आरोप।
छत्तीसगढ़ जिला राजनाँदगाँव के धर्मनगरी डोंगरगढ़ की पीड़ित महिला आज अपने परिवार के साथ राजनांदगाँव प्रेसक्लब पहुच कर अपनी आपबीती बताई, पीड़िता ने डोंगरगढ़ में संचालित श्री राम कृपा हॉस्पिटल पर गम्भीर आरोप लगाते हुए डॉक्टर महेश तिवारी को फर्जी डॉक्टर बताई...
पीड़ित महिला ने डोंगरगढ़ में संचालित श्रीराम कृपा हॉस्पिटल के डॉ महेश तिवारी पर इलाज में गंभीर लापरवाही करने का आरोप लगाई है, महिला ने इस मामले को लेकर आज प्रेसवार्ता लेकर अपनी बात बताई। पीड़ित महिला ने बताया कि अगस्त 2024 में उन्होंने श्रीराम कृपा हॉस्पिटल में स्तन के पास से गांठ का इलाज कराया था। आरोप है कि बिना पर्याप्त पैथोलॉजी जांच रिपोर्ट के ईलाज शुरू कर दिया जिससे मामला और बिगड़ गया। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि स्तन के पास से गांठ का आपरेशन किया गया जिससे महिला कैंसर पीड़ित हो गई। पीड़ित महिला न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि जो मेरे साथ हुवा और किसी अन्य के साथ न हो, उचित जांच कराकर हॉस्पिटल को बंद करना चाहिए और डॉक्टर पर एफआईआर होना चाहिए, जिंदगी और मौत के बीच झूलती पीड़ित महिला का दो बच्चा है जिनकी उम्र 11 वर्ष का और दूसरा का 6 वर्ष है...महिला अपने मासूम बच्चो को याद करती आंख से आंसू निकल जाती है...


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.