Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, January 28, 2026

अलेख महिमा आश्रम बसना में दो दिवसीय विश्व कल्याणार्थ यज्ञ सम्पन्न

 अलेख महिमा आश्रम बसना  में दो दिवसीय विश्व कल्याणार्थ यज्ञ सम्पन्न



कुंजराम यादव बसना रिपोर्टर 


बसना।श्री गुरु अलेख महिमा आश्रम बसना में दो दिवसीय विश्व कल्याणार्थ यज्ञ अनुष्ठान दिनांक- 23 जनवरी,दिन-शुक्रवार एवं 24 जनवरी ,दिन-शनिवार 2026  को सम्पन्न हुआ।

      प्रथम दिवस  अखण्ड ब्रह्म ज्योति एवं यज्ञ के साथ प्रारंभिक सत्र में प्रातः 10बजे धर्म जागरण विषय पर व्याख्यान के साथ आयोजन का आगाज हुआ।

                दूर दूरांचल से पधारे सैकड़ों श्रद्धालु भक्त वृंदों ने यज्ञ में भाग लिया। संध्या कालीन सत्र से  सत्संग भजन कीर्तन प्रारंभ होकर अविरल रात भर संचालित हुआ। 

            दिनांक- 24 जनवरी दिन-शनिवार की प्रातः ब्रह्म मुहूर्त में महाभोग व पूर्णाहुति हुई, तत्पश्चात साधु संतों  की सभा को गुरु गद्दी ढेंकानाल उड़ीसा से पधारे महिमा संन्यासी बाबा धनेश्वर दास,बसना आश्रम प्रभारी महिमा सन्यासी बाबा उसत दास, बाबा प्रफुल्ल दास,बाबा रामेश्वर दास,बाबा बलराम दास ने महिमा धर्मानुसार राष्ट्र कल्याण एवं जगत कल्याणार्थ त्याग बलिदान देने विषयक उपदेश देते हुए 

सर्व मंगल कामना के साथ आशीर्वाद दिया।

         बसना आश्रम से जुड़े श्रद्धालु भक्त वृंदों ने साधु संतों को अंग वस्त्र श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। इस आयोजन में उड़ीसा, मध्यप्रदेश सहित छत्तीसगढ़ के अनेक जिलों से साधु संतों ने इस ब्रह्म यज्ञ में सैकड़ों की संख्या में हिस्सा लेने पधारे।

     इस दौरान बाबा धनेश्वर दास , बाबा उसत दास, बाबा बलराम दास , बाबा प्रफुल्ल दास , बाबा बनवासी दास, बाबा जगन्नाथ दास , बाबा घसिया दास, बाबा गणेश दास,बाबा पाण्डव दास, भक्त गोविंद दास, देवानंद,सालिकराम,हेतराम, श्रीनिवास जेना, भक्त मोहन, भोजराम,तेजराय,राजकुमार,आनंद,दुखु,क्षेत्रो,कपूरचंद, भुनेश्वर, फूलचंद, फूलसिंह, अन्तर्यामी,उग्रेसन,मुरीत,रवि लाल, श्यामलाल, पवनसिंह, अंजोर सिंह आदि सैकड़ों भक्त वृंदों के साथ बसना नगर के श्रद्धालु भक्त वृंद एवं आश्रम के सेवादार उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad