Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, January 20, 2026

ग्राम बानों से रेंगाखार तक किया जा रहा सड़क मरम्मत कार्य

 ग्राम बानों से रेंगाखार तक किया जा रहा सड़क मरम्मत कार्य



     कवर्धा 19 जनवरी 2026। जिले के ग्राम बानों से घानीखुटा घाट होते हुए रेंगाखार तक 28.40 किलोमीटर लंबी सड़क का रखरखाव लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि पेवर मशीन और रोलर के माध्यम से सड़क मरम्मत का कार्य तेज़ी से प्रगति पर है। वर्षा ऋतु के दौरान ग्राम बानों क्षेत्र में डब्ल्यू.एम.एम. गिट्टी से पेंच रिपेयर कर मार्ग को दुरुस्त किया गया। इसके बाद बारिश समाप्त होते ही सबसे अधिक क्षतिग्रस्त 11 किलोमीटर सड़क की बी.टी. पेंच रिपेयर प्राथमिकता के साथ पूरी कर ली गई, जो दिसंबर 2025 तक पूर्ण हो चुकी है। शेष 17.40 किलोमीटर मार्ग की मरम्मत भी सुव्यवस्थित योजना के तहत लगातार जारी है, जिसे 25 जनवरी तक पूरा किया जा रहा है। सड़क मरम्मत कार्य होने से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलने लगी है।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad