Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, January 20, 2026

आचार्य पंथ श्री गृंथमुनी नाम साहेब पीजी कालेज मैदान में होगा गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने राष्ट्रीय पर्व के आयोजन की तैयारियों के लिए अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

 आचार्य पंथ श्री गृंथमुनी नाम साहेब पीजी कालेज मैदान में होगा गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह



कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने राष्ट्रीय पर्व के आयोजन की तैयारियों के लिए अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

 

      कवर्धा, 19 जनवरी 2026। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस 26 जनवरी वर्ष 2026 का ध्वजारोहण एवं  जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन आचार्य पंथ श्री गृंथमुनी नाम साहेब स्नातकोत्तर महाविद्यालय मैदान में होगा। राष्ट्रीय पर्व का यह आयोजन गरिमामय एवं हर्षाेउल्लास के साथ मनाया जाएगा। राज्य शासन के विभिन्न विभागों में संचालित जनकल्याण तथा लोकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित आकर्षक झांकी निकाली जाएगी। विभिन्न स्कूली बच्चों द्वारा छत्तीसगढ़ की लोक पारंपारिक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे।  

      कलेक्टर श्री गोपाल वार्म ने राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस 26  जनवरी के आयोजन की तैयारियों के संबंध में जिला स्तरीय अधिकारियों की साझा बैठक ली। कलेक्टर ने आयोजन की तैयारियों के संबंध में जिला स्तरीय अधिकारियों का अलग-अलग दायित्व भी सौपा है। जिला पंचायत को झांकी प्रदर्शनी, संम्पूर्ण व्यवस्था के प्रभारी बनाए गए है। पुलिस अधीक्षक को ध्वाजारोहण, सलामी, मुख्य अतिथि द्वारा परेड निरीक्षण के लिए वाहन एवं अन्य आवश्यक संपूर्ण व्यवस्था तथा ध्वजारोहण के लिए सभी आवश्यक तैयारियां, झंडा कोड का पालन सुनिश्चित एवं पार्किग व्यवस्था सहित सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है।

      कलेक्टर श्री वर्मा ने गणतंत्र दिवस 26 जनवरी की रात्रि में जिले के सभी शासकीय, सार्वजनिक भवनों, राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों पर रोशनी करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी शासकीय और सार्वजनिक भवनों पर राष्ट्र ध्वज फहराया जाएगा। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2026 का आयोजन पूरे जिले में गरिमापूर्ण तरीके से किया जाएगा। जिला स्तर पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों की टुकड़ियों द्वारा (गार्ड ऑफ ऑनर) सलामी दी जाएगी। इसके बाद जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन होगा।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad