Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, January 19, 2026

दन्तेवाड़ा में शौर्य स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का पांचवां दिन

 ब्रेकिंग दंतेवाड़ा

संवाददाता. असीम पाल ब्यूरो

                 चीफ दंतेवाड़ा


जिला- दक्षिण बस्तर,दन्तेवाड़ा

                                                                                                                                                            दिनांक 19.01.2026




दन्तेवाड़ा में शौर्य स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का पांचवां दिन




जिला दक्षिण बस्तर दन्तेवाड़ा में अमर शहीदों की स्मृति में दन्तेवाड़ा पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के तहत् शहीद हुये जवानों की स्मृति में शौर्य स्मृति क्रिकेट लीग का पांचवां दिन |


इस दौरान मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक  गौरव राय(भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  रामकुमार बर्मन(रा.पु.से.), के गरिमामय उपस्थिति में प्रारंभ किया गया।




 कार्यक्रम के दौरान नगर उप पुलिस अधीक्षक  नसरूल्ला सिद्दकी, उप पुलिस अधीक्षक  राहुल कुमार ऊइके, उप पुलिस अधीक्षक गोविंद दीवान, रक्षित निरीक्षक- सुशील नौटियाल, सिटी कोतवाली निरीक्षक धनंजय सिन्हा, और बड़ी संख्या में खिलाडी/क्रिकेट प्रेमी व आम नागरिक मौजूद रहे।


टूर्नामेंट के पांचवें दिन का प्रथम मैच बस्तर फाइटर एवं भांसी ए के मध्य खेला गया जिसमें बस्तर फाइटर की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया, भांसी ए द्वारा 97 रनों का लक्ष्य दिया गया, बस्तर फाइटर की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 5.5 ओवर में ही 100 रन बनाकर मैच को जीत गए, इस मैच के मेन ऑफ़ द मैच कुलदीप पोडियम रहे जिन्होंने 53 रन बनाये | 


प्रतियोगिता का दूसरा मैच फ़रसपाल बी एवं बचेली ए के मध्य खेला गया, जिसमें बचेली ए की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया, फ़रसपाल बी की टीम ने 89 रनों का लक्ष्य दिया। जिसको पीछा करते हुए बचेली ए की  पूरी टीम 8.2 ओवर में ऑल आउट हो गई। फ़रसपाल बी की टीम 44 रनों  से मैच को जीत लिया। इस मैच के मेन ऑफ द मैच मिथलेश कर्मा रहे जिन्होंने टीम की जीत में 25 रन बनाए व 05 विकेट लिए। 


इसके पश्चात आज दिन का अंतिम मैच बस्तर फाइटर एवं फ़रसपाल बी के मध्य खेला गया, जिसमें फारसपाल बी की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया, बल्लेबाजी करते हुए बस्तर फाइटर की टीम ने 66 रनों का लक्ष्य दिया। फ़रसपाल की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 8.5 ओवर में 66 रन का लक्ष्य प्राप्त किया, और 06 विकेट से मैच जीत लिए। इस मैच के मेन ऑफ द मैच मिथलेश कर्मा रहे, जिन्होने 39 रन बनाए एवं 01 विकेट लिए, और टीम ने जीत हासिल करते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad