राजनांदगांव
मुखबिर सूचना पर पुलिस की त्वरित कार्यवाही।
आरोपी के कब्जे से 0.111 किलोग्राम गांजा बरामद।
नगदी रकम 2,100/- रुपये एवं एक मोटर सायकल जप्त।
आरोपी के विरुद्ध 20 ख एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही।
आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
आरोपी का नाम –
हिमांशु कुमार बघेल, पिता मोहन बघेल, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम मुरमुंदा थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)
पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के दिशा निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी डोंगरगढ केशरी नंदन नायक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी संतोष जायसवाल द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों, शराब कोचियों, सटोरियों, संदिग्ध व्यक्तियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 25-02-2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि पिपरिया रोड स्थित शनि मंदिर के पास मुरमुंदा में हिमांशु अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बिक्री कर रहा है। सूचना पर तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया।
आरोपी हिमांशु कुमार बघेल के कब्जे से एक पॉलिथीन में लगभग 0.111 किलोग्राम गांजा (कीमती लगभग 500/- रुपये), नगदी बिक्री रकम 2,100/- रुपये एवं एक मोटर सायकल Suzuki Gixxer (कीमती लगभग 60,000/- रुपये) जप्त किया गया। कुल जप्ती मूल्य 62,600/- रुपये है।
आरोपी के विरुद्ध धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक संतोष जायसवाल, सहायक उपनिरीक्षक तुलाराम बांक, आरक्षक युगेंद्र देशमुख, राम खिलावन सिन्हा एवं किशन कुमार का विशेष योगदान रहा
डोंगरगढ़ पुलिस आम जनता से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्यवाही कर किसी बड़ी घटना को रोका जा सके।
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.