अन्तर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर:- नेपाल काठमांडू की संस्था द्वारा नीमच के किशोर बागड़ी (पर्यावरणविद्)
एवं सुश्री प्रिती बाला निर्मल शिक्षिका को " मातृभाषा रत्न" अन्तर्राष्ट्रीय मानद उपाधि सम्मान से किया सम्मानित,
काठमांडू / म.प्र. के नीमच जिले के पर्यावरण मित्र समाज सेवी किशोर बागड़ी एवं शिक्षिका प्रिती बाला निर्मल को नेपाल की प्रसिद्ध सामाजिक साहित्यिक संस्था शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान
फाउंडेशन काठमांडू नेपाल द्वारा अंतराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस 21 फरवरी 2026 के अवसर पर संस्था के अध्यक्ष आनन्द गिरि मायालु एवं संस्था की चयन समिति प्रमुख मंजु जी खरे दतिया ने नेपाल में आयोजित
समारोह में समाज सेवी पर्यावरण मित्र किशोर बागड़ी एवं समाज सेवी शिक्षिका सुश्री प्रिती बाला निर्मल को अन्तर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर मातृभाषा रत्न अन्तर्राष्ट्रीय मानद उपाधि सम्मान से सम्मानित किया गया
संस्था के अध्यक्ष आनन्द गिरि मायालु जी एवं संस्था की चयन समिति प्रमुख मंजु जी खरे दतिया ने श्री किशोर बागड़ी एवं सुश्री प्रिती बाला निर्मल को पर्यावरण ,शिक्षा एवं सामाजिक सेवाओ के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए " मातृभाषा रत्न" मानद उपाधि सम्मान से सम्मानित किया गया, यह सम्मान नेपाल, भारत, अमेरिका,भुटान ,चीन आदि देशों के लेखक,कवि, साहित्यिक, पर्यावरणविदृ , समाज सेवी को नेपाल, भारत सहित 5 देशों के लगभग 1000 प्रतिभाओं का चयन कर मातृभाषा रत्न एवं मातृभाषा गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया है , यह सम्मान नेपाल -भारत मेत्री, देवनागरी लिपि के संरक्षण हिन्दी/ नेपाली भाषा के वैश्विक प्रचार एवं देश-विदेश के लेखकों ,साहित्यिकारो, शिक्षाविदों, पर्यावरण,शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को प्रोत्साहन के उद्देश्य से दिया गया है, श्री किशोर बागड़ी (पर्यावरण)एवं सुश्री प्रिती बाला निर्मल ( शिक्षिका)
द्वारा शिक्षा के साथ ही समाज सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य के साथ ही चाइल्ड रिलीफ़ मिशन फाउंडेशन के माध्यम से झुग्गी झोपड़ी बस्ती में निवासरत ऐसे गरीब बेसहारा परिवार के बच्चे जो सड़क किनारे,गंदी नालीयों एव गंदगी के ढेर से प्लास्टिक पोलेथिन थैलियां पन्नी बीन कर अपना गुजारा करते हैं ऐसे बच्चों को झुग्गी झोपड़ी बस्ती में अपनी पाठशाला के तहत शिक्षित कर समाज की मुख्य धारा में शामिल करना जैसे उल्लेखनीय कार्य को देखते हुए यह अंतराष्ट्रीय मातृभाषा रत्न मानद उपाधि सम्मान दिया गया है,संस्था अध्यक्ष आनन्द गिरि मायालु ने कहा कि " शब्द प्रतिभा" का उद्देश्य प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन कर उनमें नवउर्जा का विकास करना, श्री किशोर बागड़ी एवं सुश्री प्रिती बाला को अन्तर्राष्ट्रीय मातृभाषा रत्न सम्मान पत्र प्राप्त करने पर समाज एवं नीमच जिले का नाम रोशन करने पर उनके मित्रों समाज सेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी,, किशोर बागड़ी नीमच






















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.