Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, February 26, 2026

विधायक कविता प्राण लहरे, सड़क और विकास के मुद्दे पर सरकार को घेरा करोड़ों की स्वीकृति के बावजूद जमीनी हालात पर उठाए तीखे सवाल, जर्जर मार्गों को लेकर सरकार पर साधा निशाना

 विधायक कविता प्राण लहरे, सड़क और विकास के मुद्दे पर सरकार को घेरा



करोड़ों की स्वीकृति के बावजूद जमीनी हालात पर उठाए तीखे सवाल, जर्जर मार्गों को लेकर सरकार पर साधा निशाना


बिलाईगढ़। बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र की जर्जर सड़कों, अधूरे निर्माण कार्यों और विकास योजनाओं की धीमी रफ्तार को लेकर विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरे ने बुधवार को विधानसभा में मजबूती से आवाज उठाई। उन्होंने वर्ष 2023 से जनवरी 2026 तक स्वीकृत सड़कों एवं पुलों की संख्या, उनकी भौतिक एवं वित्तीय प्रगति, समय सीमा से लंबित कार्यों और नगर में बाईपास/रिंग रोड निर्माण की योजना पर विस्तृत जानकारी मांगी।


करोड़ों की स्वीकृति, पर जमीनी हकीकत सवालों के घेरे में


सरकार द्वारा प्रस्तुत जानकारी के अनुसार, बिलाईगढ़ क्षेत्र में बीते तीन वर्षों में 9 निर्माण कार्यों के लिए लगभग 6,474 लाख रुपये से अधिक की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। इसके बावजूद अधिकांश कार्य या तो निविदा स्तर पर हैं या प्रगति धीमी है।


विधायक लहरे ने सदन में स्पष्ट कहा, “केवल कागजों पर स्वीकृति देने से विकास नहीं होता। जनता को तब राहत मिलेगी जब सड़कें समय पर और गुणवत्तापूर्ण बनकर तैयार होंगी।”


जर्जर सड़कों पर सरकार को सीधी चुनौती


विधायक कविता प्राण लहरे ने क्षेत्र की खस्ताहाल सड़कों और बढ़ती दुर्घटनाओं का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र में जगह-जगह सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं।


सरकार की ओर से जवाब में केवल भिनोदा–गगोरी मार्ग को जर्जर बताया गया और मरम्मत का दावा किया गया। इस पर विधायक ने कड़ा प्रतिवाद करते हुए कहा कि “सरकार वास्तविक स्थिति से आंख मूंद रही है। यदि मंत्री स्वयं क्षेत्र का दौरा करें तो उन्हें पता चलेगा कि सड़क है या गड्ढा।”


अधूरे निर्माण कार्यों पर जवाबदेही की मांग


समय सीमा पार कर चुके निर्माण कार्यों और ठेकेदारों पर की गई कार्रवाई को लेकर भी विधायक ने सरकार को घेरा। विभाग द्वारा कुछ मामलों में समयावृद्धि दिए जाने की बात कही गई, जिस पर विधायक ने सवाल उठाया कि बार-बार समय बढ़ाने से जवाबदेही समाप्त हो जाती है।


उन्होंने मांग की कि जो ठेकेदार समय पर काम पूरा नहीं कर पा रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि जनता को समय पर बेहतर सुविधा मिल सके।


बाईपास और रिंग रोड पर सरकार का इंकार


बिलाईगढ़ नगर में बढ़ते यातायात दबाव, भारी वाहनों की आवाजाही और लगातार बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए विधायक लहरे ने बाईपास या रिंग रोड निर्माण की योजना पर सवाल किया। लेकिन सरकार ने स्पष्ट रूप से कहा कि ऐसी कोई योजना प्रस्तावित नहीं है।


इस जवाब से क्षेत्र के व्यापारियों और आम नागरिकों में निराशा देखी जा रही है। विधायक ने कहा कि यदि अभी दीर्घकालिक यातायात योजना नहीं बनाई गई, तो आने वाले वर्षों में समस्या और गंभीर हो जाएगी।


जनता की सशक्त प्रतिनिधि


विधायक कविता प्राण लहरे ने जिस तथ्यात्मक तैयारी और दृढ़ता के साथ मुद्दे उठाए, उससे यह स्पष्ट है कि वे क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं को लेकर गंभीर हैं।


उन्होंने सड़क निर्माण की गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने की मांग करते हुए सरकार को आईना दिखाने का काम किया है।


अब बिलाईगढ़ की जनता की नजर इस बात पर है कि सरकार विधानसभा में दिए गए जवाबों से आगे बढ़कर जमीनी स्तर पर कब ठोस कदम उठाती है। बेहतर सड़कें और सुरक्षित यातायात ही क्षेत्र के समग्र विकास की असली पहचान होगी।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad