जयपुर की डॉ सोनल सिन्हा को नेपाल से मिला मातृभाषा रत्न अंतर्राष्ट्रीय मानद उपाधि सम्मान
__________________________________
काठमांडू , 21 फरवरी। जयपुर की प्रसिद्ध कवयित्री तथा समाज सेविका डॉ सोनल सिन्हा का नेपाल के काठमांडू में सम्मानित किया गया है। आज अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर नेपाल की प्रसिद्ध संस्था शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन नेपाल द्वारा डॉ सोनल को मातृभाषा रत्न मानद उपाधि सम्मान से सम्मानित किया गया है। नेपाल भारत मैत्री विकास, देवनागरी लिपि के संरक्षण संवर्द्धन, नेपाल भारत की मैत्री भाषा हिंदी/नेपाली के वैश्विक प्रचार प्रसार तथा देश विदेश के कवि, लेखक, साहित्यकार और शिक्षकों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आज अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर नेपाल, भारत सहित 5 देश के एक हजार प्रतिभाओं को मातृभाषा रत्न मानद उपाधि सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर जयपुर की प्रसिद्ध कवयित्री, समाजसेवी तथा संपादक डॉ सोनल सिन्हा को प्रशस्ति पत्र सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया है। विभिन्न साहित्यिक तथा सामाजिक संस्थाओं से आबद्ध डॉ सोनल सिन्हा को दर्जनों प्रतिष्ठित सम्मान भी मिल चुके हैं। डॉ सोनल सिन्हा को सम्मान की बधाई देते हुए संस्था के अध्यक्ष आनन्द गिरि मायालु ने कहा - शब्द प्रतिभा का उद्देश्य है प्रतिभाओं का प्रोत्साहन कर उनमें नव ऊर्जा का विकास करना इसी कड़ी में आज जयपुर की कवयित्री डॉ सोनल सिन्हा का अंतरराष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित होना गौरव का विषय है। ज्ञात हो कि डॉ सोनल सिन्हा एक कुशल लेखिका है इनकी लिखी कविताएं समाज को सकारात्मक संदेश देती है। डॉ सोनल सिन्हा के सम्मान की खबर पाकर उनके परिचित तथा मित्रों ने बधाई और शुभकामनाएं दी है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.