Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, February 18, 2026

1.56 करोड़ रुपये से सोनझरी से नवागांव तक होगा सड़क निर्माण उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से जिला का हो रहा विकास

 1.56 करोड़ रुपये से सोनझरी से नवागांव तक होगा सड़क निर्माण



उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से जिला का हो रहा विकास


कवर्धा, 17 फरवरी 2026। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 1 करोड़ 56 लाख 70 हजार रुपये की लागत से सोनझरी से नवागांव तक सड़क निर्माण किया जाएगा। आज जनप्रतिनिधियों द्वारा सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। 




यह सड़क निर्माण कार्य क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए आवागमन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगा। उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से सड़क निर्माण के लिए स्वीकृति मिली है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व संसदीय सचिव डॉ. सियाराम साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू सहित श्री लाला राम साहू, श्री भूखन साहू, श्री परदेसी पटेल, श्री रेखचंद पटेल, श्री शिवचरण पटेल, श्री खिलेश्वर जंघेल, श्री लोमेंद्र साहू, श्री साहेबलाल साहू, श्री कृष्णा साहू, श्री रामखिलावन साहू, श्री मालिकराम साहू, श्री भागवत साहू, श्री जगतारन साहू, श्री प्रताप साहू, श्री संतोष साहू एवं अन्य ग्रामीण जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

पूर्व संसदीय सचिव डॉ. सियाराम साहू ने अपने संबोधन में कहा कि सोनझरी से नवागांव मार्ग का निर्माण क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि पक्की सड़क बनने से ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि उपज के परिवहन एवं बाजार तक पहुंच में सुविधा मिलेगी। बरसात के दिनों में आवागमन अब सुगम और सुरक्षित मार्ग उपलब्ध होगा।

जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू ने उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में कबीरधाम जिले में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सड़क, बिजली, पानी और शिक्षा जैसी जरूरी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है, जिससे गांवों में विकास तेजी से बढ़ा है। उन्होंने आगे कहा कि सड़क बनने के बाद सोनझरी, नवागांव और आसपास के गांवों के लोगों को आने-जाने में काफी सुविधा मिलेगी। यह सड़क क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभाएगी।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad